Tuesday, February 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

Breaking : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, SP मौके पर..

Breaking : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दंपती ने जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। यह सनसनीखेज मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र का है। दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक दंपती कौशांबी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके पास से एक सुसाइड नोट की छोटी सी पर्ची भी मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटना की जानकारी ली। साथ ही जांच के निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि सुसाइड नोट की तरह एक छोटी सी पर्ची मिली है। उसको दिखवाया जा रहा है। मृतकों के परिवारों को सूचना भेजी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया फिर प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा  ये भी पढ़ें : गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला     ...
बांदा में चार बहनें डूबीं-दो की मौत, क्या अवैध खनन वजह ?

बांदा में चार बहनें डूबीं-दो की मौत, क्या अवैध खनन वजह ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक हादसे में चार बहनें केन नदी में डूब गईं। दो की मौत हो गई। दो बहनों को बचा लिया गया। उठाने पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि अवैध खनन के चलते नदी और किनारे गहरे गड्ढे हो गए हैं, यही हादसे की वजह है। पास की खदान संचालक इसके जिम्मेदार हैं। ग्रामीण और परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वरना पहले भी लोग वहीं से निकलते रहे हैं। देर रात अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर स्थिति को सामान्य किया। हंगामे के बाद शव उठाए जा सके। अवैध खनन से नदी-किनारों पर गहरे गड्ढे मौत का कारण जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां के सिमरन डेरा में भंडारा था। शुक्रवार शाम खप्टिहाकला की रहने वाली चार चचेरी बहनें यासमीन (10) पुत्री बल्लू, उसकी चचेरी बहन शफीना (14) पुत्री सिराजुल, शबाना (13) पुत्री अनीस, ...
बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के स्टेशन रोड पर स्थित जैन लाज में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कर्वी में गेस्ट हाउस संचालक थे जितेंद्र जानकारी के अनुसार कर्वी के शत्रुघनपुरी मुहल्ले के रहने वाले जितेंद्र करवरिया (54) एक गेस्ट हाउस संचालक थे। बताते हैं कि बीती शाम घर से निकले थे। फिर बांदा आकर शहर के जैन लाज में कमरा बुक कराया। वह कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। आज सुबह कमरे में उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी उस समय हई जब सुबह होटल के सफाईकर्मी वहां सफाई को पहुंचे। ये भी पढ़ें : UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर.. दरवाजा काफी खटखटाने के...
बांदा में केदार स्मृति न्यास की मासिक गोष्ठी संपन्न

बांदा में केदार स्मृति न्यास की मासिक गोष्ठी संपन्न

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : केदार स्मृति न्यास की मासिक गोष्ठी का आयोजन कथाकार के आवास पर हुआ। न्यास के सचिव नरेंद्र पुंडरीक ने नए सदस्यों की जानकारी दी। बताया कि आगामी 22 जून को बाबू केदारनाथ अग्रवाल की पुण्यतिथि का आयोजन महोबा में किया जाएगा। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. छाया सिंह ने अपनी नयी कहानी का पाठ किया। कहानी के शीर्षक के लिए राय मांगी। शिक्षाविद् आनंद किशोर लाल ने कहा कि यह कहानी हमें तीसरी दुनिया की यात्रा पर ले जाती है। प्रो सरला द्वारा अपनी पालक संतो दाई को दिया वचन निभाना परंपराओं का सुंदर निर्वहन है। शिक्षाविद् उमा पटेल ने कहा आज की नारी सक्षम है। डा. ललित ने कहा कि संक्षिप्त सारगर्भित वैचारिक गोष्ठी रही। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड मार्कशीट में सुधार के लिए लगाएगा 12 जून से कैंप   ...
18 दिन बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप, बांदा से सूरत ले जाकर की वारदात

18 दिन बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप, बांदा से सूरत ले जाकर की वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से सब्जी लेने निकली किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथियों के साथ अगवा कर ले गया। किशोरी का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गुजरात ले गया। वहां किराए के कमरे में रखा। फिर 18 दिन तक सभी बारी-बारी से उसके साथ रेप करते रहे। किसी तरह युवकों के चंगुल से भागी किशोरी ने मामा को फोन कर इसकी जानकारी दी। पीड़िता का बयान दर्ज करा रही पुलिस युवती का मामा उसे घर लेकर वापस पहुंचा। उधर, सीओ नरैनी का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार नरैनी कस्बे की रहने वाली एक किशोरी 14 मई की शाम चौराहे पर सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी। ये भी पढ़ें : बांदा में प्यार का दुखद अंत : एक-दूसरे के पकड़े हाथ, फिर एक ही रस्सी से फांसी पर झूले  किशोरी का कहना है कि तीन युवक नशीला पदार्थ...
बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल

बांदा में हादसे, रोडवेज बस से गिरकर 1 की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइर से टकराई बोलेरो-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग हादसों में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। एक हादसा रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत का है। वहीं दूसरे हादसे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुंबई से भाई के साथ घर लौट रहा था युवक, बस से गिरा जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के पलटूपुर गांव के अखिलेश (22) पुत्र रामस्वरूप मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। अपने भाई के साथ मुंबई से बांदा आए थे। बीती रात बस से घर जा रहे थे। रोडवेज बस में भीड़ ज्यादा थी। इसलिए दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। ये भी पढ़ें : तहसीलदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा, शादी का झांसा देकर 4 महीने से महिला.. इसी दौरान रास्ते में नीचे गिरकर घायल हो गए। बस का पहिया उनके उपर से निकल गया। उनके भाई द...
बांदा में BDA की मिलीभगत की पोल खोलती तस्वीर, सील दुकान चालू-सड़क से ऊपर का रास्ता

बांदा में BDA की मिलीभगत की पोल खोलती तस्वीर, सील दुकान चालू-सड़क से ऊपर का रास्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा विकास प्राधिकरण की कागुजारियां किसी से छिपी नहीं हैं। शहर में बिना नक्शा पास कई बिल्डिंग बन रही हैं। ये बिल्डिंग मानक भले ही पूरी न कर पा रही हों, लेकिन बीडीए को चढ़ावा चढ़ाने के कारण इनके लिए पूरी छूट है। कुछ ऐसी हैं जिनमें सीलिंग के बाद भी खेल चल रहा है। हालांकि, इस विषय पर बाद में बात करेंगे। बीडीए कार्यालय के ठीक सामने ही यह दुकान.. फिलहाल बांदा विकास प्राधिकरण की एक बड़े गड़बड़झाले का नमूना आपको दिखाते हैं। नीचे दिख रही फोटो बांदा विकास प्राधिकरण कार्यालय के सामने स्थित मिठाई की दुकान की है। यह दुकान डबल स्टोरी है। इसे बीते वर्ष मई में नियम विरुद्ध और नक्शा पास न होने की कारण सील कर दिया गया था। फिर प्राधिकरण के जिम्मेदारों ने ऐसा जादू चलाया कि दुकान की सील खुल गई और मिठाई बिकने लगी। इतना ही नहीं अंधेर तो तब मच गया, जब इस दुकान के ऊपर वाली दुक...
अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

अनोखी शादी : 40 बैलगाड़ियों से बारात ले पहुंचे दुल्हे राजा, घुड़सवार भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू क्षेत्र में एक अनोखी शादी इस समय सुर्खियों में छाई है। भदावरी गांव में सोमवार को हुई यह शादी खास बन गई। दरअसल, बाराती 40 बैलगाड़ियों से बारात लेकर गांव पहुंचे। साथ में 15 घुड़सवार भी मौजूद रहे। करीब 10 किमी का सफर करते हुए यह बारात जहां से भी गुजरी, लोगों ने खूब निहारा। जिसने देखा वह ठहर सा गया। इतना ही नहीं शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन भी बैलगाड़ी में बैठकर ही विदा हुई। अनोखी शादी के सभी हुए दीवाने दरअसल, बबेरू के रहने वाले विजय विक्रम सिंह के भांजे आलोक बचपन से उनके पास रहते हैं। उन्होंने भांजे की शादी भदावरी गांव के पुत्तन सिंह की बेटी सारिका से तय की। सोमवार को अनोखे अंदाज में बारात लेकर गांव पहुंचे। चमक-धमक और लग्जरी गाड़ियों के बजाए बाराती 40 बैलगाड़ी से बारात लेकर गए। बारात में 15 घुड़सवार भी शामिल बारात में 15 घुड़सवार भी साथ ...
हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

हादसा : स्कार्पियों की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया गया है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। चिल्ला के पपरेंदा गांव के पास हादसा जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले कयूम (38) बाइक से सिंधनखुर्द के पूर्व प्रधान कायम अली (80) को लेकर हथौड़ा गांव जा रहे थे। रास्ते में चिल्ला के पपरेंदा के पास सामने से आई तेज रफ्तार स्कार्पियों से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : Lucknow : नोटरी के 2500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जून से.. दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों ने स्कार्पियों चालक को पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने पूर्व प्रधान कायम अली को मृत घ...
बांदा में बैंक लूटने को घुसे बदमाश, तीन पुलिस की गोली पड़ते ही गिरे, चार गिरफ्तार

बांदा में बैंक लूटने को घुसे बदमाश, तीन पुलिस की गोली पड़ते ही गिरे, चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सोमवार को एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। 7 सशस्त्र बदमाशों ने क्षेत्र के कोर्रही गांव में स्थित आर्यावर्त बैंक पर धावा बोलते हुए पर्स और चाबियां लूट लीं। हालांकि, बदमाश लूट में पूरी तरह सफल नहीं हो सके। बैंक कर्मियों के शोर मचाने से ग्रामीण अलर्ट हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरते हुए ललकारा। बताते हैं कि तबतक बदमाश बैंक कैशियर से चाबियां और पर्स लूट चुके थे। खुद को ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश वहां से भाग निकले। हालांकि, एक बदमाश को ग्रामीणों ने धर दबोचा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने खुद मोर्चा संभाला। बदमाशों की घेराबंदी में कई थानों का फोर्स और एसओजी टीमें लगा दीं। बांदा एसपी अभिनंदन ने खुद संभाला मोर्चा बताते हैं कि एसपी के निर्देशन में पुलिस ने तीन बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने गोलियां चलाईं तो जवाब में पुलिस ने भी फाय...