Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में अलग-अलग हादसों में जेएन कालेज के छात्र समेत दो की मौत, दो अन्य घायल

बांदा में अलग-अलग हादसों में जेएन कालेज के छात्र समेत दो की मौत, दो अन्य घायल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में बांदा के जेएन कालेज के स्नातक छात्र समेत दो लोगों मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव के रहने वाले देवीदीन का पुत्र संतोष (20) अपनी बहन तेज कुमारी (22) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बहन और भांजा कानपुर रेफर  उनके साथ बहन की गोद में उसका नवजात बच्चा भी था जिसका इलाज कराने के बाद ही वे लोग बांदा से लौटकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर-बरगहनी गांव के बीच ...
सपा ने बांदा से मौजूदा भाजपा सांसद श्यामाचरण को बनाया उम्मीदवार, बीजेपी की बढ़ाईं मुश्किलें

सपा ने बांदा से मौजूदा भाजपा सांसद श्यामाचरण को बनाया उम्मीदवार, बीजेपी की बढ़ाईं मुश्किलें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में सपा ने बुंदेलखंड की बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से बड़ा दांव खेला है। सपा ने, न सिर्फ भाजपा के प्रयागराज से मौजूदा सांसद श्यामाचरण गुप्ता को पार्टी से तोड़ लिया है, बल्कि बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। सपा अपने इस कदम को लेकर काफी उत्साहित है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अबतक श्यामाचरण ने आधिकारिकतौर पर भाजपा नहीं छोड़ी है। फिर भी सपा ने उनको अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रयागराज से भाजपा सांसद हैं श्यामाचरण  लोकसभा चुनाव को लेकर बुंदेलखंड की बांदा सीट से सपा ने भाजपा से दल बदलकर आ रहे व्यक्ति पर दांव खेला है। सपा ने शनिवार को बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट से श्यामा चरण गुप्ता को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बहुजन समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' को सुल्तानपुर सीट से लोकसभा क्ष...
बांदा में पोलियो ड्राप से कथित मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आई मौत की वजह 

बांदा में पोलियो ड्राप से कथित मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आई मौत की वजह 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कथिततौर पर पोलियो ड्राप पीने से हुई अधिवक्ता की 10 माह की मासूम बेटी की मौत के मामले को लेकर दूसरे दिन भी हलचल मची रही। बच्ची के शव का तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। ऐसे में अब बच्ची के बिसरा को सुरक्षित करके जांच के लिए भेज दिया गया है। 10 माह की थी मासूम इशिता   बताते चलें कि बांदा शहर के शंभूनगर इलाके में अधिवक्ता अभय शुक्ला उर्फ सूर्य कुमार शुक्ला उर्फ की 10 माह की बेटी इशिता की बुधवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत पोलिया ड्राप पिलाए जाने के बाद बिगड़ी थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि चिकिस्ता विभाग की टीम ने खराब पोलियो खुराक पिलाई, इस कारण बच्ची की जान गई। ये भी पढ़ेंः बांदा में अधिवक्ता की 10 माह की बेटी ...
दोस्त की शादी में शामिल होने बांदा आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, 1 और ने तोड़ा दम

दोस्त की शादी में शामिल होने बांदा आ रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, 1 और ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटे में हुए दो दर्दनाक हादसों में एक युवक समेत वृद्ध की मौत हो गई। वहीं एक वृद्ध की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक की टक्कर से एक वृद्ध ने भी तोड़ा दम  बताते हैं कि बांदा शहर कोतवाली के मवई बुजुर्ग गांव निवासी चुन्नू राजपूत (35) बाइक से अपने भतीजे दीपक (19) व पड़ोसी राजबाबू (21) के साथ बाइक से बांदा शहर शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान बांदा-चिल्ला मार्ग पर स्थित शुकुलकुआं के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल वहां उपचार के दौरान घायल चुन्नू ने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि ...
बांदा में अधिवक्ता की 10 माह की बेटी की पोलियो ड्राप पीने के बाद मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

बांदा में अधिवक्ता की 10 माह की बेटी की पोलियो ड्राप पीने के बाद मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज एक बेहद चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत एक मासूम बच्ची की पोलियो ड्राप पिलाए जाने के बाद मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन बेहाल हो गए, घर में रोना-पीटना मच गया। वहीं स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर यह सब हुआ कैसे। बच्ची के परिजनों ने मामले में लिखित रूप से सीएमओ को शिकायत दी है। विभाग मामले की जांच करा रहा है। सीएमओ ने आनन-फानन वैक्सीन को सीलबंद कराने के बाद जांच को भेज दिया है। शंभूनगर इलाके का मामला   बताया जाता है कि मामला शहर के शंभूनगर इलाके का है। वहां रहने वाले अधिवक्ता अभय शुक्ला के घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पोलिया दवा पिलाने पहुंची। वहां कर्मचारियों ने उनकी 10 माह की पुत्री इशिता को पोलियो ड्राप पिलाया। कुछ देर बाद ही मासूम बालिका की हालत बिगड़ गई। मां कौशिकी ने देखा तो पति को फोन पर सू...
सनसनीः बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के पास मिला तमंचा, जेब में कारतूस

सनसनीः बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, मृतक के पास मिला तमंचा, जेब में कारतूस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे रेलवे ट्रैक किनारे शव फेंकने के बाद मौके से फरार हो गए। काफी प्रयास के बाद भी मृतक युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास वारदात   मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार को दोपहर 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में जिला पंचायत कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर से निकला था इलाज की बात कहकर ग्रामीणों ने आशंका जताई की युवक की गोली मारकर ह...
बांदा में पहले प्रेमिका ने लगाई फांसी, पता चलने के बाद प्रेमी ने भी दे डाली जान..

बांदा में पहले प्रेमिका ने लगाई फांसी, पता चलने के बाद प्रेमी ने भी दे डाली जान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दुखद घटनाक्रम में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की फौरीतौर पर वजह परिजनों द्वारा प्रेमी से शादी के लिए राजी न होना बताया जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। कुछ दिन पहले हुई थी लड़की की गोदभराई    देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव निवासी माधुरी (19) पुत्री कुट्टू यादव ने रविवार को दोपहर घर के बरामदे में सीलिंग हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। कुछ देर बाद खेत से घर पहुंचे पिता ने उसका शव फंदे पर लटकते देखा। शोरगुल सुनकर पड़ोसी आ गए। फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ेंः घर से रफूचक्कर प्रेमी-प्रेमिका सर्विलांस के रडार में फंसकर गिरफ्तार  इसी बीच प्रेमिका क...
बांदा में नहाते समय कुएं में गिरीं बुजुर्ग महिला, निकाले जाने से पहले डूबकर हुई मौत

बांदा में नहाते समय कुएं में गिरीं बुजुर्ग महिला, निकाले जाने से पहले डूबकर हुई मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कुएं में गिरकर एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के हरीनगर निवासी नोनी बाई (65) पत्नी भगवान दास अपने पड़ोसियों के साथ 5 दिन पहले चित्रकूट दर्शन को निकलीं थीं। कामतानाथ जी के दर्शन कर लौटी थीं नोनी बाई  बताते हैं कि चित्रकूट में कामतानाथ जी के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को कमासिन के जमरेहीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचा। बताते हैं कि वहां आज रविवार सुबह नोनी बाई कुएं के किनारे बैठ कर नहा रहीं थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरीं। उसके साथ आए लोगों ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मदद को आ पहुंचे। जबतक लोग बाहर निकाल पाते वह डूब चुकी थीं। जानकारी मिलते...
बांदा में दुकानदार की हत्या करने जा रहे शराबी बेटे की गोली से मां की मौत

बांदा में दुकानदार की हत्या करने जा रहे शराबी बेटे की गोली से मां की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शराबी और कलयुगी बेटा अपने कुर्कमों के चलते अपनी ही मां का हत्यारा बन बैठा। शनिवार शाम हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। हत्यारा बेटा मौके से फरार है। बेटे के हाथों मां की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शराबी बेटे को रोकते-रोकते जान गवां बैठी मां  बताया जाता है कि जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम गौरी निवासी कालका प्रसाद द्विवेदी का बेटा सुशील द्विवेदी शराबी किस्म व्यक्ति है। बताते हैं कि आज शाम करीब 4 बजे शराब के नशे में धुत्त होकर सुशील अपने पड़ोसी दुकानदार विजय गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। वहां दुकानदार से सिगरेट-गुटखा आदि कुछ सामान मांगा। दुकानदार ने पहले पुराना उधार चुकाने को कहा। ये भी पढ़ेंः बांदा में भाजपा नेता के ह...
महिला दिवस पर बांदा पुलिस की महिलाओं को बड़ी सौगात, रेस्ट रूम व उत्थान केंद्र का उद्घाटन

महिला दिवस पर बांदा पुलिस की महिलाओं को बड़ी सौगात, रेस्ट रूम व उत्थान केंद्र का उद्घाटन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः महिला दिवस के मौके पर बांदा पुलिस ने महिलाओं के लिए कई सुविधाजनक व्यवस्थाओं का शुभारंभ किया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की पत्नी डा. कोमल ने महिलाओं के लिए उत्थान केंद्र व रेस्ट रूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, फैशन डिजाइनिंग कोर्स , मेहंदी कोर्स के अलावा जिमनेजियम के साथ ही वाहन प्रशिक्षण तथा टेनिस जैसे खेलों की भी व्यवस्था की गई है। महिलाओं को जिम और खेल जैसी सुविधाएं  इससे महिलाएं अपनी इच्छा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगी। इस मौके पर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कालेज की प्राचार्या सबीहा रहमानी ने बताया है कि उनको इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र में लगातार बीते 10 वर्षों से अधिक समय से 400 से ज्यादा परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में दिए सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान ...