Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ट्रेन से गिरी महिला ने सुशीला नाम और पता घाटमपुर बताकर दम तोड़ा

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में एक महिला ट्रेन से नीचे आ गिरीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने का पूरा प्रयास किया। पूछने पर महिला बड़ी मुश्किल से अपना नाम सुशीला और पता घाटमपुर बना सकीं।

शव का कराया पोस्टमार्टम 

इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए घाटमपुर (कानपुर) पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि महिला की पहचान कराई जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि महिला किसी काम से गई होंगी और इसी दौरान ट्रेन से घर लौटते वक्त नीचे आ गिरी।

ये भी पढ़ेंः जालौन में बेटी को शादी के बाद विदा कर दरोगा ने लगाई फांसी, मातम में बदलीं घर की खुशियां