Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

मायावती का ऐलान, नहीं लड़ेंगी इस बार लोकसभा चुनाव, वजह बताई देशहित..

बसपा सुप्रीमो मायावती।

समरनीति न्यूज, लखनऊः बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर  उन्होंने कहा कि मैं कभी भी चुनकर संसद में जा सकती हूं। अभी पिछड़ों के लिए लडऩा है और पूरे यूपी पर ध्यान केंद्रित करना है। बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन का जीतना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं बसपा की प्रमुख हूं इसलिए कभी-कभी बहुत कड़ेे फैसले लेने पड़ते हैं। बसपा खेमे से इस खबर को काफी बड़ी खबर माना जा रहा है।

प्रेसवार्ता में की घोषणा 

अभी देशहित और पार्टी के मूवमेंट को देखते हुए मैंने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला लिया है। अगर चुनाव बाद मौका आएगा तो देखा जाएगा। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ रही है।

यूपी में सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अजित सिंह के रालोद को तीन सीटें दी गयी हैं जबकि गठबंधन ने दो सीटें सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी का क्षेत्र अमेठी से प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ेंः मायावती को रास नहीं आई राहुल की दरियादिली, 7 सीटें छोड़ने पर कांग्रेस पर कुछ यूं बिफरीं..