मायावती का ऐलान, नहीं लड़ेंगी इस बार लोकसभा चुनाव, वजह बताई देशहित..
समरनीति न्यूज, लखनऊः बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि मैं कभी भी चुनकर संसद में जा सकती हूं। अभी पिछड़ों के लिए लडऩा है और पूरे यूपी पर ध्यान केंद्रित करना है। बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन का जीतना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं बसपा की प्रमुख हूं इसलिए कभी-कभी बहुत कड़ेे फैसले लेने पड़ते हैं। बसपा खेमे से इस खबर को काफी बड़ी खबर माना जा रहा है।
प्रेसवार्ता में की घोषणा
अभी देशहित और पार्टी के मूवमेंट को देखते हुए मैंने चुनाव नहीं लडऩे का फैसला लिया है। अगर चुनाव बाद मौका आएगा तो देखा जाएगा। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा मिलकर चुनाव लड़ रही है।
यूपी में सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा स...