Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

प्रियंका गांधी आ रहीं हैं बांदा-चित्रकूट और जालौन बाया कानपुर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदाः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड आ रही हैं। उनका कार्यक्रम भी आ गया है। प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को प्लेन से पहले कानपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वहां जालौन के लिए रवाना होंगी। वह हवाई मार्ग से जालौन जाएंगी या सड़क मार्ग से, अभी यह तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के बुंदेलखंड दौरे और ज्यादा से ज्यादा कारगर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वागत में जुटे कांग्रेसी   एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी कानपुर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत को जगह-जगह तैयारियां कर रहे हैं। अगर प्रियंका सड़क मार्ग से जालौन जाती हैं तो उनका जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी 3 अप्रैल को जालौन तथा 4 को महोबा-हमीरपुर और 5 को बांदा-चित्रकूट में रहेंगी। ...
बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

बांदा में शादी के 30 दिन बाद 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत, आगरा में था मायका..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः माता-पिता ढेरों सपने सजाने अपनी लाडली को मायके से शादी करके विदा करते हैं। कलेजे को टुकड़े को हजारों-लाखों आशिर्वाद देकर उसकी खुशी को हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही आगरा की प्रियंका खरे के माता-पिता ने भी एक माह पहले बांदा के देवर्षि खरे के साथ बेटी की शादी के वक्त कुछ ऐसा ही किया था, लेकिन उनको पता नहीं था कि जिस बेटी को वह खुशी-खुशी विदा कर रहे हैं उसकी 1 माह बाद ही ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो जाएगी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका के माता-पिता और परिवार वालों पर क्या गुजर रही होगी। एक सप्ताह पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल  दरअसल, शहर के कैलाशपुरी निवासी देवर्षि खरे के घर में उसकी नवविवाहित पत्नी प्रियंका (22) की शव संदिग्ध हालात में कमरे में फांसी पर लटकता मिला। शादी को मुश्किल से एक महीना हुआ था और नवविवाहिता की संदिग्ध मौत कई सवाल छोड़ गई। सूचना पर ...
बांदा हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने मनाया होली मिलन..

बांदा हार्पर क्लब में महिला सदस्यों ने मनाया होली मिलन..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के स्थानीय हार्पर क्लब प्रांगण में महिला हार्पर क्लब सदस्यों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गेम-शो के साथ-साथ राधा कृष्ण की गोपिकाओं के साथ रासलीला व फूलों व गुलाल की होली भी खेली गई। कृष्ण की रास लीला का भी आयोजन  राधाकृष्ण रास के समूह नृत्य, डांडिया रास व होली नृत्य का आयोजन किया गया। कृष्ण जी की राधा बनकर उनके साथ नृत्य के लिए होड़ मची रही। इसम के पर आशा सिंह, संतोष ओमर, प्रीति शर्मा, वंदना तिवारी, मीरा गुप्ता, नूतन गुप्ता, सुनीता पटेल, सीमा नंदा, प्रियंका बारद्वाज आदि मौजूद रहीं। ये भी पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग.....
बांदा में सड़क हादसे में छात्र युसुफ की मौत, बहन को छोड़ने आया था ससुराल

बांदा में सड़क हादसे में छात्र युसुफ की मौत, बहन को छोड़ने आया था ससुराल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। मरने वाला छात्र अपनी बहन की ससुराल आया था और किसी काम से साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पार पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चौकी पुलिस ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। फतेहपुर जिले का रहने वाला था बालक  बताया जाता है कि फतेहपुर जिले के मोसेपुर गांव निवासी अलीहसन का पुत्र यूसुफ (11) अपनी बहन अफसाना की ससुराल चिल्ला (बांदा) के पपरेंदा गांव आया हुआ था। वह साइकिल से खेत से घर लौट रहा था। इसी बीच पपरेंदा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी यूपी-100 को दी। बतात...
बांदा में थाने के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली, 4 दिन से लापता था, हत्या की आशंका

बांदा में थाने के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली, 4 दिन से लापता था, हत्या की आशंका

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में चिल्ला थाने के पास एक युवक का क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मौके पर छानबीन भी की। थाने से कुछ दूरी पर शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। भतीजे ने मृतक को पहचाना  बाद में चिल्ला के लोमर गांव निवासी अनुभव तिवारी ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान अपने चाचा सोनू तिवारी (35) के रूप में की। सोनू का कहना है कि उसका चाचा बीते चार दिन से लापता था। उसने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत हत्यारों ने उसके चाचा को मौत के घाट उतारा होगा। चिल्ला थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ेंः बांदा में इकलौते बेटे ने जमीन के लिए ...
बांदा में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय चिंतन एवं सामाजिक परिदृश्य पर की विस्तृत चर्चा

बांदा में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय चिंतन एवं सामाजिक परिदृश्य पर की विस्तृत चर्चा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः अधिवक्ता परिषद की जिला इकाई ने आज अपने अस्थाई कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता रामनाथ श्रीवास्तव, शाहनगर संघचालक और संचालन उमाशंकर सिंह पटेल ने की। बैठक में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय चिंतन एवं सामाजिक परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही संगठन की मजबूती देने पर विशेष चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने मासिक बैठक की  बैठक के अंत में जमुना, विभाग कार्यवाह आरएसएस ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, रजनीश मोहन श्रीवास्तव, प्रयाग दत्त अवस्थी, शिव नायक सिंह गौतम, राम लखन राजपूत, विमल सिंह, बृज मोहन सिंह, विनोद सिंह, राजेंद्र परिहार, शिव पूजन पटेल, प्रमोद द्विवेदी, ब्रजराज राजपूत, उमाशंकर पाल, सुनील गुप्ता, जितेंद्र यादव, मुदित कुमार शर्मा, जेपी साहू, आदित्य नारायण द्विवेदी, छोटे लाल सैनी, बलराम सिंह कछवाह आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बांदा मे...
बांदा में डाक्टर से मारपीट में ब्लाक प्रमुख पति एवं प्रतिनिधि वरुण यादव समेत 4 पर FIR..

बांदा में डाक्टर से मारपीट में ब्लाक प्रमुख पति एवं प्रतिनिधि वरुण यादव समेत 4 पर FIR..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी स्वास्थ केंद्र में चिकित्सक व ब्लाक प्रमुख के पति एवं प्रतिनिधि में मारपीट मामले में डाक्टर की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हो गई है। यह एफआईआर डाक्टर देव कुमार की तहरीर पर तिंदवारी थाने में ब्लाक प्रमुख अनीता यादव के पति एवं उनके प्रतिनिधि वरुण यादव व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि पुलिस तहरीर मिलने पर दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट लिखेगी, क्योंकि दूसरे पक्ष से भी वरुण को चोटें आईं हैं। मरहम को लेकर बढ़ गई थी बात   बताया जाता है कि तिंदवारी स्वास्थ केंद्र में शुक्रवार को दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया था जब ड्यूटी पर तैनात डा देव ने एक मरीज को मरहम बाहर से लाने को पर्चा लिख दिया था। उनका कहना था कि उक्त मरहम अस्पतालम में नहीं ...
‘मरहम’ के लिए अस्पताल में डाक्टर और ब्लाक प्रमुख में चले लात-घूंसे, दोनों को गंभीर चोटें

‘मरहम’ के लिए अस्पताल में डाक्टर और ब्लाक प्रमुख में चले लात-घूंसे, दोनों को गंभीर चोटें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के डाक्टर के बीच एक मरहम को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि ब्लाक प्रमुख और डाक्टर दोनों को ही चोटें आईं। ब्लाक प्रमुख अपने समर्थकों के साथ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने अस्पताल पहुंचे। वहां से पुलिस ने उनको मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, सीएमओ डा. संतोष कुमार ने मीडिया कर्मियों को बताया है कि चिकित्साधिकारी को भी गंभीर चोटें आई हैं, कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि चिकित्सक और ब्लाक प्रमुख दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तिंदवारी का है मामला  बताते हैं कि शुक्रवार को तिंदवारी ब्लाक प्रमुख वरुण यादव अपने कई समर्थकों के साथ तिंदवारी स्वास्थ केंद्र पहुंचे और वहां चिकित्साधिकारी डा. देव से बातचीत की। बताते हैं कि ब्लाक प्रमुख वरुण ने डाक्टर से एक मरहम देने को क...
बांदा दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

बांदा दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों-कर्मचारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज दूरदर्शन केंद्र, इंद्रानगर में आकाशवाणी एफएम रेडियो व दूरदर्शन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। आपसी भाईचारे पर दिया जोर  साथ ही साथ में बैठकर भोजन भी किया। सभी ने त्यौहारों के मौके पर आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया। इस मौकेे पर घनश्याम गुप्ता, अजय शंकर त्रिपाठी, सजल कुमार रेंडर, दिलीप कुुमार कुरील, रामराज, विनीत गुप्ता, तरुण, विनय कुमार, प्रमोद, अनिल, जयवीर तथा बाबू लाल आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः बांदा में महिला प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान...
बांदा में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने लगाया सूदखोर पर यह आरोप..

बांदा में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने लगाया सूदखोर पर यह आरोप..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक इंजीनियरिंग छात्र द्वारा सूदखोरों से धमकी मिलने के बाद आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने सूदखोरों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर शहर में चर्चा बनी हुई है। छोटी बाजार का रहने वाला था छात्र   बताया जाता है कि कि शहर की छोटी बाजार (पहाड़ तले) के रहने वाले रामधनी चौरसिया का पुत्र सोनू चैरसिया (25) शहर के एक इंजीनियरिंग कालेज में फिटर प्रथम वर्ष का छात्र था। मंगलवार रात उसने घर में छत के कुंडे से चादर और दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह उसके कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिस गई। मौके पर पहुंची कालवनगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ...