Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा

बांदा में हड़ताल पर रहे वकील, ग्राम न्यायालयों की स्थापना के संबंध में जिला जज को सौंपा ज्ञापन

बांदा में हड़ताल पर रहे वकील, ग्राम न्यायालयों की स्थापना के संबंध में जिला जज को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः ग्राम न्यायालयों की संरचना में कमियों के विरोध में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज बांदा के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही जिला जज राधेश्याम यादव से मुलाकात करते हुए बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर की अध्यक्षता में बार पदाधिकारियों ने उनको राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। कहा, आधारभूत संरचना में हैं कमियां  अधिवक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालयों की आधारभूत संरचना में कमियों को पूरा करने बाद ही इनकी स्थापना की जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से उमाशंकर पाल एडवोकेट, सुनील कुमार गुप्ता, जेपी साहू, राजेंद्र सिंह परिहार, विमल कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुधीर सिंह और जयकरण वर्मा, राम स्वरूप सिंह, विजय बहादुर सिंह परिहार, ब्रजराज सिंह परिहार, रणविजय सिंह, छत्रपाल सिंह, जयराज सिंह, जगदीश सिंह, शमशाद अहमद उर्फ सद्दन, अशोक पाठक, शिवपूजन पटेल आद...
बांदा के शहर कोतवाल बने बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी थाने की जिम्मेदारी

बांदा के शहर कोतवाल बने बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी थाने की जिम्मेदारी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा द्वारा इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। अबतक वह तिंदवारी थाने की कमान संभाल रहे थे। वहीं इंस्पेक्टर नीरज सिंह को तिंदवारी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि लगभग तीन दिन पहले 8 जुलाई को पशु तस्करी में अवैध वसूली के आरोप में लाइन हाजिर हुए इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के हटने के बाद से कोतवाली प्रभारी की कुर्सी खाली चल रही थी। व्यापारियों के साथ मीटिंग की   उधर, चार्ज ग्रहण करते ही कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने शहर के व्यापारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं जानी। व्यापारियों से औपचारिक मुलाकात के बाद नए कोतवाली प्रभारी ने उनको सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने की दिशा में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू आदि मौजूद रहे...
बांदा में दुखद हादसाः सुबह हुई बेटी की विदाई और शाम को उसी मंडप से उठी मां की अर्थी

बांदा में दुखद हादसाः सुबह हुई बेटी की विदाई और शाम को उसी मंडप से उठी मां की अर्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटी को ससुराल विदा करने के बाद आंखों से खुशियों के आंसू छलक रहे थे। परिवार के लोगों को जहां बेटी से बिछड़ने का गम साल रहा था, वहीं उसकी नई जिन्दगी के लिए परिजन दुआएं भी दे रहे थे लेकिन किसी ने सोचा तक नहीं था कि जिस मंडप से बेटी के नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है, वहीं मंडप मां की जान लेगा। बेटी की विदाई के बाद शाम के समय आंगन में लगा मंडप उखाड़ते समय अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और बेटी की मां मलबे में दब गई। जब तक उसे बाहर निकाला गया, सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग उनके जिंदा होने की आस लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद विदा हुई बेटी खुद को संभाल नहीं पा रही है। बेटी की शादी का मंडप उखाड़ते वक्त हादसा  कमासिन थाने के मुसीवां गांव निवासी रामकली (45) पत्नी बुद्धराज की बेटी देवमती की रविवार को शादी थी। बारात च...
बांदा में मंदिर प्रांगण में पुजारी का शव लटका मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की छानबीन..

बांदा में मंदिर प्रांगण में पुजारी का शव लटका मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की छानबीन..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में स्थित मंदिर के समीप रहने वाले एक साधु ने रविवार रात को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को जब साधु नहीं नजर आए तो उनके कमरे के अंदर पहुंचे। वहां पर साधु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उधर, थाना प्रभारी बिसंडा का कहना है कि साधु तमाम बीमारियों से ग्रसित थे। बिसंडा के कैरी गांव का मामला  संभवतः इसी के चलते आत्महत्या कर ली है। हालांकि, घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। बताया जाता है कि मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला साधु बद्रीदास (74) कैरी गांव में स्थित मंदिर में पुजारी का काम करता था। इसी से उनका जीवन यापन चल रहा था। थाना प्रभारी एमएच शुक्ला ने बताया कि साधु के परिजनों को सूचना भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ज...
बांदा में रोडवेज पर बेहोश मिले प्रधानाचार्य, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नहीं आया होश

बांदा में रोडवेज पर बेहोश मिले प्रधानाचार्य, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नहीं आया होश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार सुबह बनारस के सिटी इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल, बांदा के रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। वहां उनको लेने पहुंचे एक मित्र ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। अंदेशा है कि वह यात्रा के दौरान जहरखुरानी का शिकार हो गए हैं। हांलाकि उसके साथ लूटपाट हुई है या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस को अस्पताल की ओर से सूचना भेजी गई है। रोडवेज से आए थे बांदा, मित्र ने कराया अस्पताल में भर्ती  शहर के मर्दननाका मुहल्ला निवासी अमर (46) पुत्र शिवकुमार, बनारस एक सिटी इंटरनेशनल नाम के स्कूल में प्रधानाचार्य हैं। बताते हैं कि आज वह रोडवेज बस से आ रहे थे। वहां उनको एक मित्र मिर्जा अब्बास लेने पहुुंचे थे। बताते हैं कि वह बेहोशी की हालत में मिले। अब्बास ने  उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है। मित्र का कहना है कि वह जहरखु...
बांदा में बिजली करंट से लड़की व विवाहिता समेत चार लोग झुलसे, बरसात में बढ़ रहीं घटनाएं

बांदा में बिजली करंट से लड़की व विवाहिता समेत चार लोग झुलसे, बरसात में बढ़ रहीं घटनाएं

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बारिश के चलते जमीन में नमीं पहुंचने के साथ ही करंट लगने की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। एक किशोरी समेत चार लोग करंट लगने से झुलस गए। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन को घर में काम करते समय करंट लगा। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बारिश से लगातार बढ़ रहीं घटनाएं देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी शिवनारायण (36) घर में कुछ काम कर रहे थे, तभी घरेलू बिजली का तार हाथ में छू जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद तार से चिपके हुए वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने किसी तरह डंडे के सहारे तार को हटाकर उन्हें बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत इसी तरह शहर के खुटला मुहल्ला निवासी आमना (35) पत्नी बबलू को घर में सफाई करते समय घरेलू...
बांदा में खेल-खेल में पटाखे के बारुद में आग से बालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

बांदा में खेल-खेल में पटाखे के बारुद में आग से बालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू कोतवालली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी अनुज (9) पुत्र मुन्ना दोपहर को कहीं से पटाखा उठाया लाया। इसके बाद खेल-खेल में उसने बारूद इकट्ठा करके उसमें आग लगा दी। बारूद तेज धमाके के साथ फट गया। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खेल-खेल में हादसा   इससे बालक बुुरी तरह से झुलस गया। धमाके की आवाज और बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में 11 साल के बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत...
बांदा में किसान ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा-कर्ज को लेकर थे परेशान

बांदा में किसान ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा-कर्ज को लेकर थे परेशान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक किसान ने कर्ज की चिंता में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनके उपर काफी कर्जा था इसलिए वह तनाव में थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में रहने वाले महेश शुक्ला (46) के पास तकरीबन ढाई बीघा जमीन थी। देहात कोतवाली के महोखर गांव का मामला  उस जमीन में वह खेती-किसानी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान के एक पुत्र राहुल शुक्ला और दो बेटियां सपना और संध्या हैं। मृतक के बड़े भाई रमेश उर्फ गणेश शुक्ला ने बताया है कि मृतक आर्थिक तौर पर परेशान थे। कर्ज की भरपाई की परेशानी और घरेलू समस्याओं के चलते उन्होंने आग लगाकर जान दे दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, कि...
बांदा के इंटर के छात्र ने हादसे में घायल होने पर कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांदा के इंटर के छात्र ने हादसे में घायल होने पर कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः छह दिन पूर्व गांव में आमने-सामने बाइक भिड़ंत में घायल छात्र की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरागांव निवासी रामसागर (19) पुत्र अनंतराम बीती 29 जून को गांव में ही बाइक चला रहा था। तभी दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो जाने के कारण रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। बिसंडा के दफ्तरा गांव में हुआ था हादसा  कानपुर में उसका का उपचार चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के फुफेरे भाई सुनील ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फिलहाल वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभ...
9 दिन बाद मौत से हार गई बांदा की रेखा, पति अब भी लड़ रहा मौत से जंग

9 दिन बाद मौत से हार गई बांदा की रेखा, पति अब भी लड़ रहा मौत से जंग

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तकरीबन नौ दिन पूर्व आग से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। परिवारीजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, आग बुझाने में झुलसे पति का उपचार किया जा रहा है। 26 जून को जल गई थी खाना बनाते समय अतर्रा थाना क्षेत्र के टिर्रा पुरवा में रहने वाली रेखा (22) पत्नी सुरेश बीती 26 जून को घर में खाना बनाते समय आग से झुलस गई थी। आग बुझाने में पति भी झुलस गया था। परिवार के लोगों ने दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर कई दिनों तक दंपति का उपचार किया गया। आग बुझाने में झुलसे पति का हो रहा उपचार रेखा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में रेखा की मौत हो गई। मृतका के पारिवारि...