Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सांप के काटने से किसान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः घर में चारपाई पर सोते समय एक किसान को सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सोते वक्त सांप ने काटा  

बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के पाठक का पुरवा निवासी किसान मैकूराम (50) को सोते वक्त सांप ने काट लिया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि उनके पास डेढ़ बीघा जमीन है और वह बटाई पर खेत लेकर किसानी करते थे। इसी से परिवार का पालन-पोषण होता था।

ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः नाव पलटने, सांप काटने और बोरवेल में गिरने पर भी भी 4-4 लाख मदद