Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Snake

बांदा में व्यापारी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

बांदा में व्यापारी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यापारी को सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कमासिन कस्बे के रहने वाले अतुल (48) जवाहर लाल किराना व्यापारी थे। बताते हैं कि वह रात में वह घर के कमरे में सामान रख रहे थे। इसी दौरान सामान के बीच में बैठे सांप ने उनको काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां लाए जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यापारी अपने पीछे पत्नी विद्या के अलावा एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें ...
Banda : सांप ने पांच को काटा, महिला की मौत-चार का चल रहा इलाज

Banda : सांप ने पांच को काटा, महिला की मौत-चार का चल रहा इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर के भीतर से सामान निकाल रही एक महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने डाक्टर के पास ले जाने में देरी कर दी। बताते हैं कि डाक्टर के पास ले जाने से पहले परिवार के लोग झाड़फूंक कराने लगे। जबतक बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, चार लोगों की सांप के काटने से हालत बिगड़ गई। घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुई हैं। चार लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज जानकारी के अनुसार बिसंडा के कैरी उसरा पुरवा के गया प्रसाद की पत्नी मुन्नी (58) अलमारी से सामान निकाल रही थीं। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। तभी सांप ने उसकी ऊंगली में काट लिया। वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागीं। परिवार के लोग ओझा के पास ले गए। घरेलू उपचार करने लगे। हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां महिला ने दम तो़ड़ दिया। मृतका अपने पीछे एक बेटी और दो बेटे छोड़...
बांदा में सांप के काटने से किसान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बांदा में सांप के काटने से किसान की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः घर में चारपाई पर सोते समय एक किसान को सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोते वक्त सांप ने काटा   बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव के पाठक का पुरवा निवासी किसान मैकूराम (50) को सोते वक्त सांप ने काट लिया। शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि उनके पास डेढ़ बीघा जमीन है और वह बटाई पर खेत लेकर किसानी करते थे। इसी से परिवार का पालन-पो...
बांदा में खेत पर खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा, मौत से परिवार में हाहाकार

बांदा में खेत पर खाद डाल रहे किसान को सांप ने काटा, मौत से परिवार में हाहाकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ैछ गांव में सोमवार की शाम को खेत में खाद डालते समय किसान को सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और इलाज के लिए लेकर भागे। बताते हैं कि किसान को पहले स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। बाद में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार को हुई घटना, अस्पताल में तोड़ा दम   वहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि बड़ैछ गांव निवासी आसाराम (38) पुत्र सरजू सोमवार शाम को अपने खेतों में खाद डालने गए थे। खाद डालते समय उनको सांप ने काट लिया। इसके बाद वह गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे और परिवार के लोगों को जानकारी दी। ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः नाव पलटने, सांप काटने और बोरवेल में गिरने पर भी भी 4-4 लाख मदद कुछ लोगों का कहना है कि इलाज से पहले परिवा...
..जब खतरनाक कोबरा से खेलीं प्रियंका गांधी, तो सपेरे भी रह गए अवाक और हुआ कुछ ऐसा..

..जब खतरनाक कोबरा से खेलीं प्रियंका गांधी, तो सपेरे भी रह गए अवाक और हुआ कुछ ऐसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, वीडियो, सीतापुर
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी ने क्षेत्र का दौरा किया। अपनी मां एवं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के क्षेत्र में पार्टी के प्रचार को पहुंची प्रियंका गांधी का यहां लोगों के साहसी अवतार देखा। इस दौरान प्रियंका सपेरों की बस्ती में गईं और वहां उनकी समस्याएं सुनीं। सबसे खास बात इस दौरान यह रही कि प्रियंका ने कई सांपों को अपने हाथों से उठाया और उनके साथ खेलती देखी गईं। यह वाक्या रायबरेली के राही ब्लाक के हंसा का पुरवा गांव का है। प्रियंका की निडरता देख सपेरे भी स्तब्ध वहां जिस तरह से प्रियंका गांधी ने सांपों को हाथ में उठा-उठाकर देखा, उससे खुद गांव के लोगों के साथ ही सपेरे भी स्तब्ध दिखाई दिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोग सांप का नाम सुनते डर से जाते हैं और उनके चेहरे में कहीं न कहीं डर के भाव उभरने लगते हैं लेकिन प्रियंका के चेहरे में डर का नामों-...
देखें वीडियो- नागलोक कम बेकः कन्नौज में एक ही घर से निकले 14 जहरीले कोबरा ने मचाई दहशत

देखें वीडियो- नागलोक कम बेकः कन्नौज में एक ही घर से निकले 14 जहरीले कोबरा ने मचाई दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कन्नौज : जिले के एक गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर से दुनिया के सबसे जहरीले माने जाने वाले 14 कोबरा नाग निकले। इतना ही नहीं सांप के सैकड़ों अंडे भी निकले है। इस तरह एक कच्चे घर से 14 कोबरा निकलने से पूरे के पूरे गांव में दहशत फैल गई है। कन्नौज की तिर्वा तहसील के अहेर गांव का मामला, सपेरों को और सांप होने की आशंका  बताते हैं कि तिर्वा तहसील के अहेर गांव में महेश गुप्ता पुत्र सियाराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका कच्चा घर है और बीते तीन दिन पहले घर में एक काला सांप दिखाई पड़ा था। सांप को ग्रामीणों ने किसी तरह पकड़कर मार डाला था। इसके बाद एक और सांप दिखाई दिया। इसके बाद घर के लोग बुरी तरह से डर गए। बुधवार को परिजनों ने सपेरों को सांप पकड़ने के लिए बुलाया। बताते हैं कि जैसे ही सपेरों ने घर में भीतर जाकर बीन बजानी शुरू की दो-तीन सांप इधर-उधर मडराने लगे।...