Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में व्यापारी को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय मौत

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Banda : Woman dies due to snake bite, condition of four critical

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यापारी को सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए

रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कमासिन कस्बे के रहने वाले अतुल (48) जवाहर लाल किराना व्यापारी

थे। बताते हैं कि वह रात में वह घर के कमरे में सामान रख रहे थे। इसी दौरान सामान के बीच में बैठे सांप ने उनको काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां लाए जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यापारी अपने पीछे पत्नी विद्या के अलावा एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर, 36 लाख के गबन में कैशियर समेत 3 बैंककर्मी गिरफ्तार, जेल

बांदा से बड़ी खबर, 36 लाख के गबन में कैशियर समेत 3 बैंककर्मी गिरफ्तार, जेल