Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : सांप ने पांच को काटा, महिला की मौत-चार का चल रहा इलाज

Banda : Woman dies due to snake bite, condition of four critical

समरनीति न्यूज, बांदा : घर के भीतर से सामान निकाल रही एक महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने डाक्टर के पास ले जाने में देरी कर दी। बताते हैं कि डाक्टर के पास

ले जाने से पहले परिवार के लोग झाड़फूंक कराने लगे। जबतक बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, चार लोगों की सांप के काटने से हालत बिगड़ गई। घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुई हैं।

चार लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार बिसंडा के कैरी उसरा पुरवा के गया प्रसाद की पत्नी मुन्नी (58) अलमारी से सामान निकाल रही थीं। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। तभी सांप ने उसकी ऊंगली में काट लिया। वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागीं। परिवार के लोग ओझा के पास ले गए। घरेलू उपचार करने लगे। हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां महिला ने दम तो़ड़ दिया। मृतका अपने पीछे एक बेटी और दो बेटे छोड़ गईं हैं।

ये भी पढ़ें : पढ़िए ! बांदा में बाढ़ के खतरे को लेकर नदियों के जलस्तर की ताजा अपडेट, खतरे का निशान इतना दूर..

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव के कल्लू की पत्नी गीता (35) खेत पर काम कर रही थीं। तभी सांप ने काट लिया। उनका इलाज चल रहा है। इसी तरह जसपुरा क्षेत्र के रामपुर गांव के बबलू की पत्नी सुनीता (23) कमरे में काम कर रही थीं। तभी सांप ने काट लिया। इसी तरह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल की रजुलिया (50) को भी सांप ने काट लिया। इसी तरह जालौन के सुनील (20) को भी सांप ने काट लिया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।