Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

देखें वीडियो- नागलोक कम बेकः कन्नौज में एक ही घर से निकले 14 जहरीले कोबरा ने मचाई दहशत

समरनीति न्यूज, कन्नौज : जिले के एक गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर से दुनिया के सबसे जहरीले माने जाने वाले 14 कोबरा नाग निकले। इतना ही नहीं सांप के सैकड़ों अंडे भी निकले है। इस तरह एक कच्चे घर से 14 कोबरा निकलने से पूरे के पूरे गांव में दहशत फैल गई है।

कन्नौज की तिर्वा तहसील के अहेर गांव का मामला, सपेरों को और सांप होने की आशंका 

बताते हैं कि तिर्वा तहसील के अहेर गांव में महेश गुप्ता पुत्र सियाराम अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका कच्चा घर है और बीते तीन दिन पहले घर में एक काला सांप दिखाई पड़ा था। सांप को ग्रामीणों ने किसी तरह पकड़कर मार डाला था।

इसके बाद एक और सांप दिखाई दिया। इसके बाद घर के लोग बुरी तरह से डर गए। बुधवार को परिजनों ने सपेरों को सांप पकड़ने के लिए बुलाया। बताते हैं कि जैसे ही सपेरों ने घर में भीतर जाकर बीन बजानी शुरू की दो-तीन सांप इधर-उधर मडराने लगे।

सांपों को ऐसी हालत में देखकर परिवार के होश उड़ गए। बाद में सपेरों ने घर की कच्ची दीवारों को खोदकर उसमें से 14 काले कोबरा नागों को पकड़ा। बताते हैं कि ये सभी सांप कोबरा हैं और दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में इनकी गिनती होती है।

लोगों ने बताया है कि महेश गुप्ता कच्चे मकान में पत्नी विजय लक्ष्मी व 7 बच्चों के साथ रहते हैं। मंगलवार रात उसे घर मे   2 सांप दिखाई दिये। दहशतगर्द महेश ने सारी रात परिवार के आसमान के नीचे गुजारी और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने सांपो को पकड़ने के लिए  सपेरों को बुलाया। बताते चले इससे पहले भी तिर्वा तहसील के डडियन में भी इस तरह के सांप निकल चुके है। बहरहाल घटना के बाद पूरे गांव के लोग सांपों की दहशत में हैं। ग्रामीणों  का कहना है कि रात-रातभर वे लोग अब जागकर इस डर के मारे इधर-उधर नजर रखते हैं कि कहीं उनके घर में भी सांप तो नहीं निकल आया है।