Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के सीओ सिटी बने आलोक मिश्रा, राजीव को भेजा गया अतर्रा

आलोक मिश्रा (दाएं) व राजीव प्रताप सिंह। (बाएं)

समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सीओ सीटी राजीव प्रताप सिंह को हटा दिया है। उनके स्थान पर अतर्रा में तैनात डिप्टी एसपी आलोक मिश्रा को सीओ सिटी बनाया गया है।

दोनों ने अपना-अपना कार्यभार संभाला  

वहीं बताया जा रहा है कि राजीव प्रताप को अतर्रा का सीओ बनाया गया है। इस बदलाव को लेकर चर्चा है कि कार्यों के प्रति शिथिलता के चलते यह बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने अपना-अपना चार्च संभाल लिया है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में तकिए के नीचे से रिश्तवत लेते चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित