Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा से गए भाजपा प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की

समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा से गए बुंदेलखंड के एक प्रतिनिधि मंडल के नेताओं से मुलाकात की। साथ ही सीएम योगी ने इन नेताओं से बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर चर्चा की। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में योजनाओं की स्थिति के बारे में भी जाना। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने इस प्रतिनिधि मंडल के साथ बड़े ही सकारात्मक माहौल में बातचीत की और बुंदलेखंड की दशा सुधारने के लिए उनके विचार जानें।

समस्याओं पर हुई चर्चा 

साथ ही सीएम योगी ने प्रशासनिक मशीनरी के कामकाज के तौर-तरीकों के बारे में बातचीत की। इस प्रतिनिधि मंडल में बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति, भाजपा नेता अजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता श्री गुप्ता ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी बुंदेलखंड की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। सरकार हर संभव प्रयास कर रही है ताकि यहां के लोगों को समस्याओं से छुटकारा दिलाया जा सके।

ये भी पढ़ेंः हमीरपुर-बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को उम्रकैद, एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में सजा