Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा में

बांदा : केन नदी से मछली पकड़ने गया था युवक, डूबकर मौत

बांदा : केन नदी से मछली पकड़ने गया था युवक, डूबकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मछली का शिकार करने का शौक एक युवक की मौत का कारण बन गया। केन नदी में मछली का शिकार करते समय गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखा तो उसे बचाने की कोशिश की। लोगों ने नदी में छलांग लगाते हुए उसे बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से युवक को बाहर निकाला। हालांकि, तबतक देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के पथरी गांव निवासी जगत नारायण (26) पुत्र जगमोहन नदी से मछली पकड़ रहे थे। बताते हैं कि पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने डूबते देखा तो नदी में कूदकर बचाने की कोशिश की। तबतक वह डूब चुके थे। ये भी पढ़ें : बांदा में दंपती और मासूम बेटे समेत 12 नए पाॅजिटिव केस और मिले   बाद में उनको बाहर निकाला गया। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि, लोग उनको लेकर ...
बड़ी खबर : बांदा मे सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की मौत

बड़ी खबर : बांदा मे सड़क हादसे में सिपाही समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में नरैनी कोतवाली में तैनात सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ है। वहीं मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बुलेट और बाइक में तेज रफ्तार टक्कर से हादसा उनके आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के इटवा गांव के रहने वाले रोहित कुमार (25) पुत्र शिवदास सोमवार शाम को पिपराहरी गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने गए थे। बाइक से वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कालेश्वर बाबा देवस्थान के पास पहुंचने से सामने से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें : लखनऊ में बड़ी कार्रवाई : BSP विधायक/माफिया मुख्तार अंसारी की दो इमारतें ढहाई गईं बाइक नरैनी कोतवाली में तैनात सिपाही पवन (25) पुत्र सुखपाल चला रहे थे। बताते हैं कि टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप ...
Update : बांदा : काल बनी ओवरलोडिंग, ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्गों की जिंदा जलकर मौत, जाम-नारेबाजी

Update : बांदा : काल बनी ओवरलोडिंग, ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार बुजुर्गों की जिंदा जलकर मौत, जाम-नारेबाजी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अवैध बालू खनन के ओवरलोड बालू ट्रक काल बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। आज सोमवार को ऐसे ही एक बालू लदे ट्रक ने मोपेट सवार दो वृद्धों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोपेड दूर तक घिसटती चली गई। मोपेड में आग लग गई और उसपर सवार दोनों बुजुर्ग जिंदा जल गए। कुछ देर बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने जाम लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि बालू के ओवरलोड ट्रक तेज रफ्तार से काल बनकर दौड़ते हैं। पुलिस उनपर कोई लगाम नहीं कस रही है। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचक स्थिति को संभाला। कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब मामला शांत हुआ। अवैध खनन का अड्डा बने चिल्ला क्षेत्र में घटना बताया जाता है कि सोमवार को चिल्ला थाना क्षेत्र के लौमर गांव के रहने वाले रामशरण सिंह (65) पुत्र गजराज सिंह अपनी मोपेड से गांव के ही रामगो...
Covid-19 : बांदा में 1 परिवार के 32 सदस्यों समेत 44 नए केस, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया दौरा

Covid-19 : बांदा में 1 परिवार के 32 सदस्यों समेत 44 नए केस, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया दौरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना जांच रिपोर्ट में शहर के फूंटाकुआ इलाके में एक परिवार के कुल 32 सदस्यों समेत 44 केस सामने आए हैं। इनमें जिला अस्पताल के एक चिकित्सक समेत 10 जेलकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूसरे कार्य तेज कर दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह चाहल ने खुद फूटा कुआं इलाके में पहुंचकर संक्रमितों इलाकों का दौरा किया। कुल संख्या 807, एक्टिव 360 केस साथ ही लोगों से बात करके उनको कोरोना से बचाव के उपाए भी बताए। सिटी मजिस्ट्रेट ने संक्रमितों के घरों पर पहुंचकर उनकी कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार कराई। बताते चलें कि शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुल संक्रमितों की संख्या जहां 807 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 360 हो चुके हैं।इसी दौरान सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 44 कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। य...
बांदा : दिल्ली से घर को निकला युवक, घर पहुंची मौत की खबर

बांदा : दिल्ली से घर को निकला युवक, घर पहुंची मौत की खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर कमाई करने वाला एक युवक 2 दिन पहले अपने घर जाने के लिए निकला। घर न पहुंचकर उसका शव पड़ा मिला। रविवार देर शाम उसका शव नेवादा गांव के पास खेत में भरे पानी में पड़ा देखा गया तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुल सकता है रहस्य प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जहरखुरानी के चलते युवक की जान गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। गिरवा थाना क्षेत्र के जमरेही गांव का रहने वाला 35 साल का गोरवा उर्फ भुरवा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। ये भी पढ़ें : बांदा में कस्तूरबा गांधी स्कूल के चौकीदार ने खुद को गोली से उड़ाया, छात्रा से अफेयर की चर्चा बताते हैं कि बीती 27 अगस्त को वह दिल्ली से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मृ...
Covid-19 : बांदा में 9 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर में 7 और..

Covid-19 : बांदा में 9 और कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर में 7 और..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 9 और पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। आज आई रिपोर्ट में कुल 9 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें छावनी सब्जी मंडी रोड इलाके में सात और बनसखा गांव में दो कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए आइसोलेट किया जा रहा है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी एनडी शर्मा का कहना है कि संबंधित क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन भी कराया जाएगा। लोगों से मास्क पहनने की अपील चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को कुल 9 संक्रमित लोग मिले हैं। इनमें सात लोग बांदा शहर में सब्जी मंडी रोड, छावनी क्षेत्र के हैं। वहीं बाकी दो लोग बनसखा गांव के रहने वाले हैं। बताते हैं कि जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 759 पहुंच गई है। ये भ...
बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका

बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बेरहमी से कत्ल के बाद एक लड़की का चेहरा ईंटों से कूचकर फेंक दिया गया। चेहरा इस कदर बिगड़ चुका था कि शव की शिनाख्त तक नहीं हो सकी। पुलिस ने पास के गांव से लापता एक 17 की लड़की के परिवार के लोगों भी आशंका के मद्देनजर बुलाया। हालांकि, परिवार के लोगों ने बताया कि शव उनके परिवार की लड़की का नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र में मिला शव बताया जा रहा है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र में बेंदा पुलिस चौकी से 7 किमी दूर उसरा नाले में शाम को एक लगभग 14 वर्षीय लड़की का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला है। चरवाहों ने शव देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। तिंदवारी इंस्पेक्टर नीरज सिंह व बेंदा चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। पूर्व प्रधान विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। ये भी पढ़ें : बांदा में...
Covid19 : बांदा में पुलिस आफिस से जेल तक, जिले में रिकार्ड 84 पाॅजिटिव मिले

Covid19 : बांदा में पुलिस आफिस से जेल तक, जिले में रिकार्ड 84 पाॅजिटिव मिले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना वायरस का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 84 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें से 25 केस अकेले मर्दननाका फूटाकुआं इलाके के हैं। इसके साथ ही पुलिस आफिस और कोतवाली के पुलिसकर्मी समेत जेल में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताते हैं कि एसपी कार्यालय के छह पुलिसकर्मी और नगर कोतवाली का एक सिपाही के अलावा जिला कारागार में सात पाॅजिटिव केस मिले हैं। दो दिन पहले ही आला अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लिया था। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 774 बताई जा रही है। वहीं एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। पुलिस कर्मियों में भी कोरोना संक्रमण मिल रहा है। स्वास्थ्य टीमें लगातार कर रहीं सेनेटाइजेशन स्वास्थ्य विभाग लगातार इलाकों को सील करने और उन्हें सेनेटाइज कराने का काम कर रहा है। चित्रकूटधाम मंडलाय...
बांदा में 36 और पाॅजिटिव मिले, शहर में यहां सबसे ज्यादा 18 केस..

बांदा में 36 और पाॅजिटिव मिले, शहर में यहां सबसे ज्यादा 18 केस..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 36 नए कोरोना के संक्रमित सामने आए हैं। शहर के एक इलाके में सबसे ज्यादा 18 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 277 बताए जा रहे हैं। बता दें कि बीते एक सप्ताह में जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ा है, संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं आज मिले संक्रमितों को आइसोलेट करके उनका इलाज शुरू किया जा रहा है। साथ ही उनकी कांटेक्ट लिस्ट भी तैयारी की जा रही है। मर्दननाका में सबसे ज्यादा 18 केस बताया जाता है कि आज कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा 18 केस शहर के मर्दननाका फूटाकुआं इलाके में मिले हैं। इनमें से 10 महिलाएं हैं। बाकी पुरुष हैं। इससे साफ है कि कोरोना घरों में पूरी तरह पहुंच बना चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें एक 5 साल का बच्चा और 12 साल की...
बांदा में एक हाथ में पेट्रोल, दूसरे में हंसिया, स्कूल में घुसे शराबी का खौफनाक उत्पात

बांदा में एक हाथ में पेट्रोल, दूसरे में हंसिया, स्कूल में घुसे शराबी का खौफनाक उत्पात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के माध्यमिक विद्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, एक शराबी दबंग एक हाथ में पेट्रोल भरी बोतल और दूसरे हाथ में धारदार हंसिया लेकर घुस गया। वहां शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। मौजूद शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों को ठीक से नहीं पढ़ाते हैं, इसलिए उनको जिंदा फूंक देगा। बाद में खुद भी जान दे देगा। शराबी की हरकतों से स्कूल के शिक्षक बुरी तरह से डर गए। उनके हाथ-पांव फूल गए। किसी ने इस दौरान दबंग का वीडियो बना लिया। आयुक्त ने लिया संज्ञान, पुलिस ने पकड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके बाद उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी का है। ये भी पढ़ें : बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट शुक्रवार को गांव का रहने वाला एक शख्स वहां...