Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 36 और पाॅजिटिव मिले, शहर में यहां सबसे ज्यादा 18 केस..

14 more corona positives including innocent in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : आज शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 36 नए कोरोना के संक्रमित सामने आए हैं। शहर के एक इलाके में सबसे ज्यादा 18 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 277 बताए जा रहे हैं। बता दें कि बीते एक सप्ताह में जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ा है, संक्रमितों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं आज मिले संक्रमितों को आइसोलेट करके उनका इलाज शुरू किया जा रहा है। साथ ही उनकी कांटेक्ट लिस्ट भी तैयारी की जा रही है।

मर्दननाका में सबसे ज्यादा 18 केस

बताया जाता है कि आज कोरोना संक्रमितों में सबसे ज्यादा 18 केस शहर के मर्दननाका फूटाकुआं इलाके में मिले हैं। इनमें से 10 महिलाएं हैं। बाकी पुरुष हैं। इससे साफ है कि कोरोना घरों में पूरी तरह पहुंच बना चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें एक 5 साल का बच्चा और 12 साल की लड़की भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : मौसम अलर्ट : बुंदेलखंड के इन 6 जिलों समेत UP में भारी बारिश की संभावना

इसी तरह बलखंडीनाका में एक 74 वर्षीय वृद्ध, छाबीतालाब में दो महिलाएं व एक 8 साल का बच्चा पाजिटिव मिले हैं। नगरबाग में 64 वर्षीय वृद्ध, श्रीनाथ बिहार निवासी 35 व 28 वर्षीय 2 महिलाएं, छावनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी क्रम में कैलाशनपुरी निवासी एक महिला व एक पुरुष, भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अन्य लोग पाजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कहा है कि शासन के निर्देश पर शनिवार और रविवार को सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Update : बांदा से बड़ी खबर, कोरोना से सर्राफा व्यवसाई की पत्नी की मौत