Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : केन नदी से मछली पकड़ने गया था युवक, डूबकर मौत

breaking news Two boys drowned while bathing in river in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : मछली का शिकार करने का शौक एक युवक की मौत का कारण बन गया। केन नदी में मछली का शिकार करते समय गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे डूबते देखा तो उसे बचाने की कोशिश की। लोगों ने नदी में छलांग लगाते हुए उसे बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से युवक को बाहर निकाला। हालांकि, तबतक देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के पथरी गांव निवासी जगत नारायण (26) पुत्र जगमोहन नदी से मछली पकड़ रहे थे। बताते हैं कि पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों ने डूबते देखा तो नदी में कूदकर बचाने की कोशिश की। तबतक वह डूब चुके थे।

ये भी पढ़ें : बांदा में दंपती और मासूम बेटे समेत 12 नए पाॅजिटिव केस और मिले  

बाद में उनको बाहर निकाला गया। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि, लोग उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी रुकुम पाल सिंह का कहना है कि मछली का शिकार करते समय युवक के नदी में डूब गया है। इससे उनकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : डा. एनडी शर्मा बने बांदा के सीएमओ, कार्यभार संभाला