Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

Breaking : बांदा में अज्ञात युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी

Breaking : बांदा में अज्ञात युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बिसंडा थाना क्षेत्र के चौधरीपुरवा के पास स्थित सूखी नहर में शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 35 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। फिर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। हत्या का अंदेशा, पुलिस ने बोली.. वहीं मामले में बिसंडा थानाध्यक्ष श्यामबाबू का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताते हैं कि मृतक के शरीर पर सिर्फ सफेद रंग का नेकर मिला है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी सी फैली हुई है। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सही बात सामने आएगी। ये भी पढ़ें : बजट2024 : बुंदेलखंड के लिए बीडा का गठन, मंत्री रामकेश बोले-नोएडा जैसी औद्योगिक टाॅउनशिप और.. https://samarnee...
बांदा पुलिस ने लाखों के चोरी गए 125 मोबाइल किए बरामद

बांदा पुलिस ने लाखों के चोरी गए 125 मोबाइल किए बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम पुलिस टीम और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 लाख रुपए कीमत के मोबाइल बरामद किए हैं। चोरी के ये 125 मोबाइल अलग-अलग जगहों से बरामद हुए हैं। आज इसकी जानकारी बांदा पुलिस लाइन सभागार में एसपी अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी। असली मालिकों को लौटाए जा रहे फोन एसपी ने बताया कि बरामद हुए कुल मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख है। बरामद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन को अब उनके मालिकों को लौटाया जा रहा है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में विजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम, राधाकृष्ण तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल, ललित नारायण मिश्रा, रजनीश कुमार वर्मा, विश्ववीर सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में नाबालिग छात्रा से रेप, मोबाइल के बहाने घर...
बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

बेटे की शादी से पहले कुएं में कूदा पिता, परिजनों ने बताई यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने बेटे की शादी के लगभग 10 दिन पहले कुएं में कूदकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि मृतक पर दहेज हत्या का मामला चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों ने घटना की वजह अलग ही बताई है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। 13 फरवरी को आनी थी बेटे की बारात जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव के राम बिहारी (55) शुक्रवार को खेत पर मौजूद थे। फिर वहां से अपने बेटे से घर जाने की बात कहकर निकल गए। लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। बताते हैं कि बीती शाम उनके छोटे बेटे विष्णु को खेत पर बने कुएं के किनारे पिता के जूते और लाठी रखी मिली। https://samarneetinews.com/bull-attacked-and-k...
बांदा में हत्या, खेत पर सो रहे किसान को मार डाला

बांदा में हत्या, खेत पर सो रहे किसान को मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक किसान की खेत पर सोते समय हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि डाग स्कवायड और फारेंसिक टीम के साथ छानबीन कराई गई है। एएसपी बोले, जल्द होगा हत्या का खुलासा एएसपी ने कहा कि घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार छरैनी गांव के हार में खेत पर एक कमरे में सो रहे किसान रघुनंदन (70) की बीती रात हत्या कर दी गई। https://samarneetinews.com/in-banda-blackmailing-female-teacher-by-making-an-obscene-video-fb-friend-extorted-rs-25-lakhs/#google_vignette हत्या की इस वारदात को किसी ने सिर पर डंडा मारकर अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह परिवार ...
बांदा में 35 का दूल्हा-16 की दुल्हन : फिर हुई पुलिस की एंट्री, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में 35 का दूल्हा-16 की दुल्हन : फिर हुई पुलिस की एंट्री, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बेमेल शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 16 साल की लड़की की शादी उसके परिवार ने एक 35 साल के व्यक्ति से तय कर दी। बताते हैं कि लड़की की मां का इस गलत काम में अहम रोल रहा। वहीं लड़की के रिश्तेदारों ने चुपके से पुलिस को जानकारी दी। मामला पुलिस कप्तान तक पहुंचा। पुलिस की एंट्री हुई तो आखिरकार इस बेमेल शादी को रोक दिया गया। पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का मामला प्रकरण बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की लड़की की बारात आनी थी। बारात आने से पहले ही शादी चर्चा में आ गई। https://samarneetinews.com/young-man-riding-bike-who-was-going-to-buy-birthday-cake-was-crushed-by-truck/ इसकी वजह थी कि लड़की...
1 क्लिक में पढ़ें बांदा की 3 बड़ी खबरें, शहर के बाकरगंज में युवक ने लगाई फांसी और बबेरू में युवती..

1 क्लिक में पढ़ें बांदा की 3 बड़ी खबरें, शहर के बाकरगंज में युवक ने लगाई फांसी और बबेरू में युवती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले के रहने वाले सुनील (45) ने आज दोपहर नशे की हालत में फांसी लगा ली। बताते हैं कि इसके बाद घर में हुड़दंग मचाने लगा। घरवालों ने उसे डांटा और ऐसा करने से मना किया। इसके बाद उसने घर में साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। परिजनों ने देखा तो उतारकर अस्पतालम में भर्ती कराया है। सांप के काटने से हुई युवती सरिता की मौत बांदा के मर्का थाना क्षेत्र के काजी टोला गांव की रहने वाली सरिता (28) पत्नी चुनकू की सांप के काटने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह खेत से फसल उठाने गई थीं। सांप के काटने के बाद महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला। फिर ओझाओं को बुलाकर झाड़फूंक कराई। बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू में ठंड लगने से किसान की हुई मौत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के श्र...
Breaking : बांदा में आधार कार्ड बनवाकर लौट रहे प्रमोद की हादसे में मौत 

Breaking : बांदा में आधार कार्ड बनवाकर लौट रहे प्रमोद की हादसे में मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। हादसा कालिंजर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार कालिजर के लालपुर गांव के प्रमोद (26) शाम को कालिजर से आधार कार्ड बनवाकर घर लौट रहे थे। तभी सौता गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगीरों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि अनहोनी में ऐसे उनका बेटा दूर चला जाएगा। ये भी पढ़ें : बांदा CMS के खिलाफ जांच शुरू ! यह है पूरा मामला.. ये भी पढ़ें : बांदा में 12 साल का बालक यमुना में डूबा, घंटों से तलाश जारी..   ...
बांदा में क्योटरा चौराहे से युवती गायब, पिता संग आई थी दवाई लेने, पता चला मुस्लिम युवक..

बांदा में क्योटरा चौराहे से युवती गायब, पिता संग आई थी दवाई लेने, पता चला मुस्लिम युवक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवती पिता के साथ दवाई लेने निकली युवती अचानक गायब हो गई। परेशान पिता ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामला बांदा शहर के क्योटरा चौराहे का है। काफी तलाश के बाद पता चला कि युवती को एक मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शहर के क्योटरा चौराहे के पास की घटना जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति अपनी बेटी को दवाई दिलाने क्योटरा चौराहे पर डाक्टर के पास आए थे। कुछ देर बाद बेटी अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला। https://samarneetinews.com/in-banda-speeding-bike-overturns-youth-dies/ पिता देर रात पता चला कि कांशीराम कालोनी निवासी छेदू खां उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया है। वहीं आरोपी के दोस्त को पकड़ा गया तो उसने कहा कि छेदू एक युवती को लेकर उसके पास ...
UP : पलभर में उड़ाए 10 हजार, बांदा जिला अस्पताल बना अपराधियों का अड्डा

UP : पलभर में उड़ाए 10 हजार, बांदा जिला अस्पताल बना अपराधियों का अड्डा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल अपराधियों का अड्डा बना गया है। साइकिल-बाइक और मोबाइल चोरी की घटनाएं आम बातें हो गई हैं। तीमादारों की नगदी भी टप्पेबाज उड़ाते रहते हैं। समय के अभाव और दिक्कतों से घिरने पीड़ित तीमारदार कई बार शिकायतें बिना दर्ज कराए ही लौट जाते हैं। महिला मरीज के पति को बनाया शिकार जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। आज मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिले पन्ना के खरौनी के रहने वाले धीरेंद्र अपनी पत्नी संध्या को सांस की तकलीफ के बाद लेकर बांदा पहुंचे थे। https://samarneetinews.com/banda-22-year-old-married-woman-jumped-into-well-sp-grp-reached-banda/ यहां उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरो ने सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पति और पत्नी दोनों शाम के समय जिला अस्पताल सीटी स्कैन कराने पहुंचे। पत्नी का स...
बांदा : कुएं में कूदी 22 साल की गोरी-SP जीआरपी पहुंचे बांदा, सुरक्षा का लिया जायजा

बांदा : कुएं में कूदी 22 साल की गोरी-SP जीआरपी पहुंचे बांदा, सुरक्षा का लिया जायजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 22 साल की विवाहित युवती गोरी ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। किसी तरह गांव के लोगों ने विवाहिता को बाहर निकाला। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मुराड़ी गांव के रामकृपाल अपनी पत्नी गोरीबाई (22) के साथ रहते हैं। दोनों के एक ढाई साल की बेटी भी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस बताते हैं कि मकरसंक्रांति पर विवाहिता के पिता रामनिहोर बेटी को मायके बांदा के बदौसा के भुसासी गांव के मजरा साधौपुर ले आए थे। रविवार शाम गोरी बाई अपनी ढाई वर्षीय बेटी को घर में छोड़कर कुछ दूरी पर स्थित यादव कुआं पहुंची उसमें छलांग लगा दी। अंधेरा होने के कारण पानी में कुछ गिरने की आवाज गांव के लोगों ने सुनी। सभी दौड़कर कुएं के पास पहुंचे और उसमें झांककर देखा।...