Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा न्यूज

Breaking : बांदा में दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम..

Breaking : बांदा में दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग जगहों पर दो छात्रों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि एक छात्र की करंट से तो दूसरे की जहरीले कीड़े के काटने में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गिरवां क्षेत्र के शुभम (16) पुत्र महेश बुधवार दोपहर घर में नहा रहे थे। नहाने के बाद सबमर्सिबल बंद करने के लिए आगे बढ़े तो वहां दरवाजे में करंट दौड़ रहा था। करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। परिवार वालों को नहीं हुई पहले जानकारी बताते हैं कि काफी देर के बाद जब परिजनों ने शुभम को देखा तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में करंट से अलग कर हाल देखा तो उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक गिरवां इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, शहर के आवास विकास कालोनी में रहने वाले ओमप्रकाश तिवारी के बेटे रुद्राक्ष (18) ...
बांदा में घर में घुसे दरिंदे ने महिला की गला दबाकर की हत्या, यह चर्चा..

बांदा में घर में घुसे दरिंदे ने महिला की गला दबाकर की हत्या, यह चर्चा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की काशीराम कालोनी में एक दरिंदे ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार वहीं इलाके में चर्चा है कि मां ने बेटी की इज्जत बचाने के लिए दरिंदे का मुकाबला किया। इसपर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बहरहाल, रात में ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सूझबूझ से काम लिया। इसके चलते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अलावा सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे भी मौके पर पहुंच गए थे। ये भी पढ़ें : बांदा : पुल के नीचे...
जानिए ! कौन हैं बांदा की नवागत अधिशाषी अधिकारी, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं..

जानिए ! कौन हैं बांदा की नवागत अधिशाषी अधिकारी, क्या हैं उनकी प्राथमिकताएं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुछ दिन पहले नवागत अधिशाषी अधिकारी श्रीमति नीलम चौधरी ने ज्वाइन किया है। कन्नौज से उनका स्थानांतरण बांदा के लिए हुआ है। इससे पहले वह आगरा, कानपुर, अलीगढ़ और इटावा के अलावा लखीमपुर खीरी जैसे बड़े जिलों में अपने पद का दायित्व संभाल चुकी हैं। यूपी में उनकी गिनती बेहद काबिल अधिशाषी अधिकारियों में होती है। वह जहां भी तैनात रहीं, वहां साफ-सफाई और व्यवस्था पर प्रभावी ढंग से काम किया है। आज 'समरनीति न्यूज' ने उनसे बात की। साथ ही बांदा शहर को लेकर उनकी प्राथमिकताएं भी पूछीं। आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में निभा चुकीं जिम्मेदारी अधिशाषी अधिकारी की प्राथमिकताएं सुनकर एक बात तो साफ हो गई कि उन्होंने बांदा शहर की समस्याओं को गहराई से जान लिया है। ईओ श्रीमति चौधरी ने कहा कि बांदा शहर में सबसे बड़ी समस्या कुछ इलाकों में होने वाला जलभराव है। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! कौन ह...
Banda : ‘बचपन’ में नन्हे-मुन्नों के चेहरे खिले, जब रिजल्ट के साथ गिफ्ट मिले..

Banda : ‘बचपन’ में नन्हे-मुन्नों के चेहरे खिले, जब रिजल्ट के साथ गिफ्ट मिले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्कूलों में रिजल्ट कार्ड वितरण को लेकर आजकल अलग ही रौनक छाई है। बांदा के कालूकुआं चौराहे के पास स्थित बचपन स्कूल में आज रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम हुआ। नौनिहालों के चेहरे उस समय खिल उठे जब उन्हें रिजल्ट के साथ गिफ्ट भी मिले। स्कूल की प्रबंधक प्रभा यादव और प्रवी यादव के साथ मुख्य अतिथि उप प्रभागीय वन अधिकारी श्रीमति प्रोमिला (पीएफएस) ने पहले दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले पूर्व डायरेक्टर स्व. विनोद यादव के चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया। फिर एक-एक कर बच्चों को रिजल्ट और गिफ्ट दिए गए। इस मौके बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति पर अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में तालियों का सिलसिला चलता रहा। ये भ...
Banda : नर्स से छेड़छाड़-आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना

Banda : नर्स से छेड़छाड़-आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकारी अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़ और मोबाइल लूट का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोपी भाजपा नेता और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल में नर्से धरने पर बैठ गईं। वहीं बाकी स्वास्थ्य कर्मियों ने भी काम बंद कर दिया। इससे घंटों स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल रहीं। मरीजों और तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर, कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित नर्स के बयान दर्ज किया। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस वापस लौट गई। यह है पूरा मामला बताते चलें कि शहर के झील का पुरवा की रहने वाली एक स्टाफ नर्स जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रही थीं। महिला नर्स का कहना है कि पूर्व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी समेत 3 लोगों ने वहां पहुंचकर उनसे अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की। जब उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्...
बांदा हार्पर क्लब में घोटालेबाजी, सरकारी बिल्डिंग में बिना टेंडर किराये पर जिम, किनकी जेबों में किराया?

बांदा हार्पर क्लब में घोटालेबाजी, सरकारी बिल्डिंग में बिना टेंडर किराये पर जिम, किनकी जेबों में किराया?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अफसोस की बात है कि कुछ मठाधीशों के चलते बांदा का ऐतिहासिक हार्पर क्लब अपनी प्रतिष्ठा खो रहा है। कुछ लोग इस सरकारी भवन को बपौती मान बैठे हैं। हार्पर क्लब में लगातार नियम विरुद्ध काम सामने आ रहे हैं, जो इसकी गरिमा को प्रभावित कर रहे हैं। सोचिए 8 साल से हार्पर क्लब में एजीएम की मीटिंग नहीं कराई गई। सचिव पद का चुनाव 4-5 साल बाद कराया गया। यह मनमानी नहीं तो क्या है? अब इसी सरकारी हार्पर क्लब की बिल्डिंग के बड़े हिस्से में अवैध रूप से किराय पर जिम चलवाने का मामला सामने आया है। AGM मीटिंग, सचिव चुनाव से लेकर अवैध किरायदारी तक मनमानी सरकारी भवन को बिना टेंडर किराय पर किसने दिया, कौन लोग हैं जो वर्षों से जिम का किराया अपनी जेबों में रख रहे हैं? ऐसे तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जिम की आड़ में एक बड़ी घोटालेबाजी कई साल से चल है। यह सबकुछ प्रशासन को ग...
बांदा : संत तुलसी पब्लिक स्कूल में बच्चों को रिजल्ट वितरण

बांदा : संत तुलसी पब्लिक स्कूल में बच्चों को रिजल्ट वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में कक्षा 6 से 11 तक के बच्चों का रिजल्ट वितरण हुआ। कक्षा में प्रथम, द्वित्तीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि डीआईओएस विजयपाल सिंह ने सम्मानित किया। डीआईओएस ने बच्चों को किया प्रोत्साहित इससे पहले मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यकारी प्रबंधक मनीष गुप्ता, डायरेक्टर जगनायक यादव, जगदीश नारायण चंसौरिया, प्रबन्ध समिति सदस्य श्रीमती दीपिका गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में जेई ने फांसी लगाई, पिता ने बताई यह वजह.....
UP : महिला जज को जान से मारने की धमकी, यौन उत्पीड़न के आरोपों की चल रही जांच

UP : महिला जज को जान से मारने की धमकी, यौन उत्पीड़न के आरोपों की चल रही जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तैनात महिला जज को जान से मारने की धमकी मिली है। महिला जज ने पूर्व में दूसरे जिले में तैनात जिला जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। फिर कार्रवाई न होने पर इच्छा मृत्यु के लिए सीजेआई को पत्र लिखा था। इसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। अब उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला जज ने शिकायत की है कि उन्हें रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला न्यायाधीश ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। कोतवाली पुलिस ने FIR लिखकर शुरू की जांच पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला जज की ओर से शनिवार को कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला जज ने अपनी शिकायत में कहा है कि उच्च न्यायालय की ओर से उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न संबंधी जांच जारी ह...
UP : भाजपा नेता और दो साथियों पर नर्स से छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज

UP : भाजपा नेता और दो साथियों पर नर्स से छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी के लिए असहज करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जिला अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़, लूट और मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी और उनके दो साथियों के खिलाफ के मुकदमा लिखा है। पुष्कर बांदा के पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष हैं। स्थानीय नेताओं के करीबी हैं। शायद यही वजह है कि कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम तक यह नहीं माना कि मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। कोतवाली पुलिस मामले को दबाती हुई आई नजर पुलिस यही कहकर मामले को दबाने का प्रयास करती रही कि जांच चल रही है, अभी मुकदमा नहीं हुआ है। वहीं उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को ही मुकदमा दर्ज करा दिया था। ऐसे में कोतवाली पुलिस की भूमिका मामले में प्रभावित नजर आ रही है। शनिवार को बांदा जिला अस्पताल में नर्सों ने काम ठप कर दिया था। शनि...
बांदा में RDPS में बच्चों को रिजल्ट वितरण

बांदा में RDPS में बच्चों को रिजल्ट वितरण

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कई स्कूलों में बच्चों को रिजल्ट का वितरण किया गया। शहर के इंदिरा नगर में स्थित रामादेवी स्कूल में भी रिजल्ट वितरण हुआ। रिजल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए। कई बच्चों को अच्छे नंबरों और अनुशासित रहने के लिए शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि इस बार स्कूल में बच्चों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। सभी की मार्किंग काफी हाई रही। साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी बेहद अच्छी रही। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक श्रीमति कामिनी त्रिपाठी समेत समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें : पढ़िए ! कौन हैं बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला  ये भी पढ़ें : Health : पूरे यूपी में कुट्टू आटे की जांच को चलेगा अभियान, कई ब्रांडों पर लगी रोक...