Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

UP : महिला जज को जान से मारने की धमकी, यौन उत्पीड़न के आरोपों की चल रही जांच

Banda Police News

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में तैनात महिला जज को जान से मारने की धमकी मिली है। महिला जज ने पूर्व में दूसरे जिले में तैनात जिला जज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। फिर कार्रवाई न होने पर इच्छा मृत्यु के लिए सीजेआई को पत्र लिखा था। इसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। अब उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला जज ने शिकायत की है कि उन्हें रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें जान से मारने की धमकी दी गई है। महिला न्यायाधीश ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।

कोतवाली पुलिस ने FIR लिखकर शुरू की जांच

पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला जज की ओर से शनिवार को कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला जज ने अपनी शिकायत में कहा है कि उच्च न्यायालय की ओर से उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न संबंधी जांच जारी है। इसी बीच उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है।

ये भी पढ़ें : UP : भाजपा नेता और दो साथियों पर नर्स से छेड़छाड़ और लूट का मुकदमा दर्ज

इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र पंजीकृत डाक से भेजा गया है। इसपर किसी आरएन उपाध्याय नामक व्यक्ति का नाम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे का कहना है कि महिला जज की ओर से तहरीर मिल गई है। उनकी शिकायत पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..