Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर एक डीसीएम पलट गई। डीसीएम में गांजा लदा था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का है। पुलिस का कहना है कि यह गांजे की खेप पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से लादकर ले जाई जा रही थी। गाड़ी पलटने से इसका खुलासा हो गया। गाड़ी पलटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गाड़ी किसके नाम थी,  इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। ...
उन्नाव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हत्याकर लटकाए जाने की आशंका, सनसनी

उन्नाव में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल, हत्याकर लटकाए जाने की आशंका, सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: जिले में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटकते हुए मिले हैं। दोनों के गले में फांसी के फंदे पड़े हैं। घटना उन्नाव कोतवाली के शेखपुर नरी गांव की है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने शवों को देखने से बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतरवाया। गांव के लोग दबे मुंह दोनों की हत्या कर शवों को टांगने की आशंका जता रहे हैं लेकिन अभी कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका शेखपुर नरी के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनोें के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।...
फतेहपुर में युवक का शव मिला, सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

फतेहपुर में युवक का शव मिला, सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितों में पड़ा मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मरने वाला युवक के सिर व गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है। मरने वाला का शव बहुआ रोड पर इंट भट्ठे के पास मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।...
चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो छात्राओं की मौत, पांच घायल

चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो छात्राओं की मौत, पांच घायल

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दो दिन पहले टेंपो और ट्रक की टक्कर से आठ छात्राओं समेत 10 की मौत का दर्द अभी कम नहीं हुआ था कि एक और हादसे में दो छात्राओं की मौत ने लोगों को हिलाकर रख दिया। यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलगदहिया गांव का है। बताया जाता है कि गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रही थीं। ट्राली पर पांच अन्य लोग भी सवार थे। इसी दौरान ट्रैक्टर मोड़ते समय ट्राली पलट गई। इससे ट्राली पर सवार छात्राएं और पांच अन्य लोग उसके नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पकर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे हैं। ...
बांदा में दो की फांसी पर लटकी मिली लाश, तीसरी ने आग लगाकर की मरने की कोशिश

बांदा में दो की फांसी पर लटकी मिली लाश, तीसरी ने आग लगाकर की मरने की कोशिश

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नवविवाहिता समेत दो लोगों के शव फांसी पर लटके मिले हैं। बताया जा रहा है कि एक शव एक नवविवाहिता का है जबकि दूसरा एक युवक का है। जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव कैरी में संदिग्ध परिस्थितयों में नवविवाहिता का शव ससुराल के घर में फंदे पर लटकता मिला। बिसंडा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, बबेरू में किशोर फांसी पर लटा मिला बताते हैं कि बांदा के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के गांव छापर निवासी श्रीराम वर्मा की पुत्री संतोष कुमारी (35) पत्नी राम बाबू की शादी बिसंडा के खैरी गांव में हुई थी। मंगलवार को को उसका शव फांसी पर लटका मिला। मृतका के पिता श्रीराम वर्मा ने बताया है उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की रिपोर्ट लिखाएंगे। गांव के लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी करीब ढाई से तीन...
लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

लखऩऊ में सीबीआई के डिप्टी एसपी के खिलाफ महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया छेड़छाड़ का मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अबतक गली-मुहल्ले के गुंडों और सड़कछाप मजनुओं पर ही छेड़छाड़ के आरोप लगते थे लेकिन अब अधिकारियों के खिलाफ भी छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं और मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ में सीबीआई के अधिकारी के खिलाफ अपनी ही सहकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि लखनऊ में तैनात सीबीआई के बड़े अधिकारी ने अपनी ही महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ की। मामले में खुद पीड़िता ने लखनऊ के चिनहट थाने में सीबीआई अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती नजर आई पुलिस, काफी जद्दोजहद के बाद लिखी मुकदमा  हांलाकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने काफी टालमटोल के बाद मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं महिला को थाने और चौकी से लौटाया भी गया। सूत्र बताते हैं कि महिला को मुकदमा न लिखाने को कहा जा रहा था। इसके...
150 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में घोड़ी चढ़कर शान से बारात ले निकला संजय जाटव

150 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में घोड़ी चढ़कर शान से बारात ले निकला संजय जाटव

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कासगंजः ठाकुर बाहुल्य वाले जिले के निजामपुर गांव में आखिरकार डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में संजय जाटव और शीतल की शादी सकुशल हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली और परिवार के लोगों ने भी खुशी मनाई। बारात में गांव और क्षेत्र के दलित समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और लोगों ने बारात में जमकर मजे किए। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि बारात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट था और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि दुल्हन की विदाई तक गांव निजामपुर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल बना रहा। इतना ही नहीं शादी के बाद भी पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही गांव में 80 साल से किसी दलित को घोड़ी न चढ़ने देने का पाखंड आखिरकार टूट गया। बताते चलें कि बीते कई महीनों से इस शादी को लेकर ठाकुर बाहुल्य आबादी वाला यह गांव सुर्खियों में ब...
कानपुर के गोविंदनगर इलाके के दादानगर नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर के गोविंदनगर इलाके के दादानगर नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  शहर के गोविंदनगर इलाके में एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गोविंदनगर के 20 फिट गहरे दादानगर नाले में लोगों ने एक शव को देखा। जल्द ही आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गोविंदनगर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को किसी तरह बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जाएगी। शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम से यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। हालांकि मामला हत्या का लग रहा है।  ...
कानपुर के स्वरूपनगर में महिला सिपाही मिनी चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत, हास्टल में मिली लाश

कानपुर के स्वरूपनगर में महिला सिपाही मिनी चौधरी की संदिग्ध हालात में मौत, हास्टल में मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के स्वरूपनगर थानाक्षेत्र में एक महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव हास्टल में मिला है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बताते हैं कि मिनी  चौधरी (25) कानपुर के चमनगंज थाने में तैनात थीं। 2016 बैच में भर्ती हुईं मिनी इस समय कानपुर के स्वरूपनगर इलाके में बने एक हास्टल में रहा करती थीं। इसी हास्टल में पांच अन्य महिला सिपाही भी रहती थीं। आज  हास्टल के कमरे में उनका शव पड़ा मिला। हास्टल के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी (पश्चिम)  ने बताया है कि सिपाही मिनी चौधरी के पति भी सेना में हैं। बताया कि उनके शव का पैनल पोस्टमार्टम होगा। साथ ही उसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। सात साल पहले उनकी शादी हुई थी।   ...
ललितपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, महरौनी क्षेत्र के कंचनपुरवा की घटना

ललितपुर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, महरौनी क्षेत्र के कंचनपुरवा की घटना

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, ललितपुर
समरनीति न्यूज, ललितपुरः जिले के महरौनी थाना क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का कारण परिजन अज्ञात बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। बताते हैं कि महरौनी के थाना क्षेत्र के कंचनपुरवा गांव में एक 14 साल की किशोऱी ने फांसी लगा ली। परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि घर में ऐसी कोई बात नहीं हुई है कि जिसके कारण यह माना जा सके कि लड़की ने जान दे दी है। फिर भी पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।      ...