Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पुलिस

बांदा में नग्नहालत में मिला अधिवक्ता का शव, हत्या की आशंका से इंकार नहीं

बांदा में नग्नहालत में मिला अधिवक्ता का शव, हत्या की आशंका से इंकार नहीं

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के मोहल्ला क्योटरा में बीती शाम एक अधिवक्ता का शव घर के अंदर गैरली में नग्नावस्था में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ले के कुछ लोग उनकी हत्या की आशंका जता रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से मौत को लग रहा है। पुलिस बोली, प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत का मामला, जांच के बाद करेंगे खुलासा  बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी अधिवक्ता राम बिहारी लखेरा (45) पुत्र मुन्नीलाल, शहर के कटरा मोहल्ला स्थित अपने निजी आवास में रहकर वकालत करते थे। वह अविवाहित थे और मंगलवार सुबह से ही वह दरवाजे से बाहर नहीं निकले। घर से पास से निकलने वाले कुछ लोगों ने उनके घर की नाली से खून बहता हुआ देखा। मोहल्ले के लो...
बांदा में संदिग्ध हालात में महिला की जहर से मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

बांदा में संदिग्ध हालात में महिला की जहर से मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के गांव सेमरी में संदिग्ध हालत के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी कमल सिंह की पत्नी संतोष कुमारी (40) ने संदिग्ध हालत में घर में जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पहले प्यार में डूबे और फिर मौत को लगाया गले, लटके मिले शव प्रभारी थाना इंचार्ज संजय सिंह ने बताया है कि मृतका संतोष कुमारी के पति कमल सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। इसके चलते ही उसने खुदकुशी की है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों ने उसे कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में प्रधान से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।  ...
बुंदेलखंडः हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर छात्र और एक अन्य युवक की दो लाशें मिलने से सनसनी

बुंदेलखंडः हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर छात्र और एक अन्य युवक की दो लाशें मिलने से सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में घर से तीन से लापता युवक की सड़ चुकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश इतनी ज्यादा सड़ चुकी थी कि उसकी दुर्गंध से लोगों का ध्यान उस ओर गया और पुलिस तक सूचना पहुंची। बाद में पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौदहा निवासी चांद बाबू 3 दिन से था लापता, खंडहर में मिली सड़ चुकी लाश  बताते हैं कि जिले के मौदहा कस्बे के हनुमान कुटिया का रहने वाला 22 साल का चांद बाबू पुत्र पीर मोहम्मद,  बीते शनिवार को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान कस्बे के माली कुआं चौराहा के पास वार्ड नंबर-14 में स्थित एक पुराने खंडहर से आने वाली...
बांदा पुलिस का रात के अंधेरे में बदनाम कालोनी पर बड़ा छापा, मौके पर मिले…

बांदा पुलिस का रात के अंधेरे में बदनाम कालोनी पर बड़ा छापा, मौके पर मिले…

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपराध और अपराधियों के लिए बदनाम बांदा की काशीराम कालोनी में पुलिस ने बीती रात बड़ी छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को कई संदिग्ध लोग वहां मिले। इन सभी को पुलिस उठा लाई है और पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि पुलिस अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ काशीराम कालोनी में बीती रात छापा मारा। इस दौरान महिला पुलिस भी बड़ी संख्या में मौजूद रही। कालोनी को चारों ओर से घेरने के बाद पुलिस ने धर-पकड़ शुरू की। सभी कमरों को खुलवाकर चेकिंग की गई। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्ध लोग मिले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि बांदा की काशीराम कालोनी अपराधियों की शरणस्थली मानी जाती है। वहां ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग डेरा जमाए रहते हैं और रात में वहीं से शहर में अपराध की योजना बनाते हैं। इसलिए पुलिस अक्सर कालोनी पर छापेमारी की कार्रवाई करती रहती है।...
..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

..अब बढ़ते क्राइम के बीच अपराधियों का आसान शिकार बनेगी खुद पुलिस !

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः साउथ सिटी में बढ़ते क्राइम के बीच अब पुलिस भी अपराधियों के हाथों लूट और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों का शिकार बनेगी। जी हां, चौंकिये मत। पुलिस खुद अपराधियों का आसान शिकार बनेगी, ताकि जनता को राहत मिल सके। घबराइये नहीं, ऐसा पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाने को करेगी जिन्होंने बीते कई महीनों से पुलिस की नाक में दम कर रखा है। साउथ सिटी इलाके में चेन स्नेचिंग, मोबाइल और नगदी लूट जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जनता इससे बुरी तरह से परेशान है और पुलिस भी। बदनाम इलाकों में पुलिस सादे कपड़ों में चैन और मोबाइल हाथ में लेकर धूमती आएगी नजर, ताकि लुटेरे जाल में फंसे   साउथ सिटी में बढ़ी लुटेरों की धमाचौकड़ी को रोकने लिए अब पुलिस खुद उनके लिए शिकार बनेगी। एसपी साउथ ने सभी थाना पुलिस को लुटेरों को पकडऩे के लिए ट्रैप तैयार करने के ...
बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला

बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के हमीरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करते हुए एक कलयुगी बेटे ने अपने बाप का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बेटा वहां से भाग निकला। खेत से काम करके लौटी मृतक की पत्नी और हत्यारोपी की मां ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके पति की खून से लतपत लाश पड़ी हुई थी। घटना मौदहा कस्बे के रामनगर मुहल्ले की है। बताते हैं कि हरिजन बस्ती का रहने वाले बऊआ उर्फ अर्जुन शराबी है और नशे की हालत में अक्सर अपने पिता सुन्ना (70) से थो़ड़ी-बहुत जायदाद को लेकर लड़ता-झगड़ता रहता था। बताते हैं कि आज दिन में भी दोनों में कहा-सुनी हुई थी लेकिन पिता को यह अंदाजा नहीं था कि उसका बेटा इस हद तक पहुंच जाएगा। आरोप है कि झगड़े के बाद बऊआ उर्फ अर्जुन ने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। 70 साल का पिता ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाया। इसके ...
बागपत में किशोरी को अगवाकर कार में गैंगरेप, थानों की सीमा में उलझी पुलिस

बागपत में किशोरी को अगवाकर कार में गैंगरेप, थानों की सीमा में उलझी पुलिस

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीत न्यूज, मेरठः बागपत में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। गांव के ही पांच युवकों ने पहले तो किशोरी को घर से अगवा किया और फिर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद पीड़िता को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे किनारे फेंककर आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने पीड़िता को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस मामले को थाना क्षेत्रों में उलझा रही है। बडौत पुलिस मामले को बागपत क्षेत्र का बता रही है और बागपत पुलिस मामले को बड़ौत का। दरअसल ये पीड़िता शामली के एक गांव की रहने वाली है जो अपनी रिश्तेदारी में बड़ौत आई हुई थी। बड़ौत रिश्तेदारी में आई थी शामली के एक गांव की रहने वाली युवती, दरिंदों ने किया अगवा   बताया जा...
मेरठ में कोचिंग सेंटर की छत से युवती ने लगाई छलांग, मौत हुई लेकिन पहचान नहीं

मेरठ में कोचिंग सेंटर की छत से युवती ने लगाई छलांग, मौत हुई लेकिन पहचान नहीं

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः शहर के एक कोचिंग सेंटर की छत से कूदकर एक युवती ने जान दे दी। मरने वाली युवती की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मरने वाली युवती कौन थी इसका पता नहीं चल पाया है। बताते हैं कि शहर के थाना सिविल लाइन्स में नेहरू रोड पर स्थित एक कोचिंग की छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। युवती की पहचान होने के बाद ही मामले का सही खुलासा हो पाएगा। ...
चित्रकूट में सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, नाले में डाल दी लाश

चित्रकूट में सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, नाले में डाल दी लाश

Breaking News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में नेउरा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद नाले में फेंकी गई लाश बरामद हुई है। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। गांव के लोगों ने जब लाश को देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। काफी कोशिश के बाद भी गांव व आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों को कहना है कि मरने वाले के सिर में गोली मारे जाने का निशान था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा। मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है।      ...
एक तरफ SP साहब-DIG साहब, दूसरी तरफ चौकी पुलिस और बीच में अस्पताल, फिर भी गुंडों ने नर्सों को दिया छेड़

एक तरफ SP साहब-DIG साहब, दूसरी तरफ चौकी पुलिस और बीच में अस्पताल, फिर भी गुंडों ने नर्सों को दिया छेड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही कानून व्यवस्था को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों के पेंच कस रहे हों। लेकिन बुंदेलखंड के बांदा में हालात कुछ ऐसे हैं कि जिनपर एकाएक यकीन नहीं होता। खासकर महिला अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में बांदा में हुईं बच्चियों से रेप की वारदातों ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। छेड़छाड़ तो यहां आम बात हो चली है। सड़कों पर बाइकें लेकर मनचले बहू-बेटियों से छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आते हैं। पुलिस कितनी सक्रिय है। इसका उदाहरण बीती रात जिला अस्पताल में नर्सों से दो शराबियों द्वारा जिला अस्पताल में घुसकर की गई छेड़छाड़ की घटना के दौरान देखने मिला।   ये भी पढ़ेंः ..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया    एक तरफ पुलिस चौकी और दूसरी तरफ जिले की...