Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

आगरा में भारत बंद के दौरान साढ़े 500 बवालियों पर मुकदमा

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, आगराः भारत बंद में आगरा में अलग-अलग जगहों पर हुए बवाल में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान जिले में अलग-अलग थानों में कुछ नामजद समेत साढ़े 500 लोगों के खिलाफ बवाल करने का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस ऐसे लोगों की गिरफ्तारी करने की तैयारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

स्वर्णों के भारत बंद के दौरान हुआ था बवाल, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप 

बताते चलें कि स्वर्णों के भारत बंद के दौरान आगरा व आसपास जमकर बवाल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने  हुए बवालियों पर केस दर्ज किया है। इस दौरान थाना खंदौली में 5 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं थाना खेरागढ़ में 6 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ेंः प्रधान के घर वसूली को पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

इसी तरह थाना पिनाहट में 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है जबकि थाना एत्मादपुर में 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जिले के थाना सैंया में 7 नामजद 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।