Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

जहरखुरानों का शिकार हुआ पत्रकार, छह दिन बाद चला पता..

समरनीति न्यूज, रायबरेलीः बीती 29 अगस्त को घर से लखनऊ जाने को निकलने के बाद लापता हुए पत्रकार शिव करन वर्मा का पता चल गया है। दरअल, वह जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। पुलिस ने उनकी तलाश पूरी करते हुए पता लगा लिया। वह इस वक्त रायबरेली में हैं।

पत्रकार शिवकरन।

परिवार के लोगों में उनके मिल जाने से खुशी का माहौल है। बताते चलें कि बीते लगभग छह दिनों से शिव करन लापता थे। परिवार के लोग उनको लेकर खासे चिंता में थे और पत्नी की ओर से थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी।

संबंधित खबरः  अमेठी में पत्रकार लापता, तलाश में जुटी पुलिस.. 

इसके बाद से ही पुलिस मामले को लेकर काफी तेजी से उनकी तलाश कर रही थी। शिव करन के ससुर छोटे लाल वर्मा ने बताया है कि आज ही उनको इसकी जानकारी मिली है। कहा कि शिव करन जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। इसके बाद उनको अमेठी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।