लखनऊ में केजीएमयू के डाक्टर को गोली मारकर लूटा, पुलिस चेकिंग में जुटी
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में लॉकडाउन के बीच सोमवार रात दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की दुस्साहिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस के होश उड़ा दिए। बाइक सवार दो बदमाशों ने केजीएमयू के डाक्टर विजय यादव को गोली मारकर उनकी कार, मोबाइल और बाकी सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। यह वारदात सोमवार देर रात चौधरी खेड़ा गांव के पास हुई। वहीं घायल डाक्टर को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
भाई के घर से लौट रहे थे डाक्टर
बताया जाता है कि राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी अंसल में रहने वाले डा. विजय कुमार यादव आज अपने छोटे भाई चौधरी खेड़ा निवासी राजेश्वर यादव के घर गए थे। वहां उनके भतीजे का जन्मदिन था। बर्थ-डे के दिन आशीर्वाद देकर डाक्टर विजय वापस घर लौट रहे थे। रास्ते...