Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ट्रेंडिंगनाऊ

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

बांदा में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या-हत्यारोपी एनकाउंटर में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सर्राफा व्यापारी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात बबेरू कस्बे में हुई। हत्यारोपी मृतक सर्राफा व्यापारी का दोस्त है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यापारियों और परिजनों ने बबेरू चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एनकाउंटर में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। हत्या का कारण आपसी कहासुनी और विवाद बताया जा रहा है। फोन कर बुलाया, फिर साथ बीयर की और मार दी गोली एनकाउंटर में हत्यारोपी की दोनों टांगों में लगी गोली उधर, पुलिस ने हत्यारोपी को दो घंटे बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। एसपी पलाश बंसल का कहना है कि हत्यारोपी की दोनों टांगों में गोली लगी है। ये भी पढ़ें: गुंडागर्दी! बांदा में भाजपा नेता पर मुकदमा-विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट का मामला उसका जि...
यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..

यूपी: सपा झंडा जला रही BJP महिला नेता के दुपट्टे में लगी आग, अनहोनी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान सपा का झंडा जला रही बीजेपी महिला नेता के दुपट्टे में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों की सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। पुलिस कर्मियों ने महिला नेता का दुपट्टा हटाकर दूर फेंका। वहां मौजूद नेताओं को पहले तो दिखाई नहीं दिया। फिर अचानक आग पर नजर पड़ी। पुलिसकर्मी न बचाता तो हो सकती थी बड़ी.. पुलिसकर्मी ने बीजेपी महिला नेता के गले से दुपट्ठा खींचा। अगर आग में जलता दुपट्टा खींचने में थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी में 40 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, झांसी-आगरा-लखीमपुर समेत 15 जिलों के DM बदले आम लोग भी बीजेपी नेता की प्रशंसा कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि समाजवादी पार्टी का झंडा जलाते समय अचानक आग की लपटें तेज ह...
राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ FIR होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोहरी नागरिकता के आरोपों के मामले में FIR के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार को किसी सरकारी एजेंसी से मामले की जांच करानी चाहिए। CBI कर सकती है मामले की जांच इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यह आदेश दिए हैं। शासकीय अधिवक्ता वीके सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराए। ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, संसद पहुंचे  न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने यह आदेश कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका पर सुनाया। इसे लेकर राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, वृंदावन से लौटते समय जेवर में भर्ती  ...
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जांच में नाबालिग निकली है। वायरल गर्ल मोनालिसा के नाबालिग होने बात आयोग की जांच में सामने आई है। पता चला है कि शादी के समय वायरल गर्ल की ज्यादा उम्र बताकर फरमान खान ने उससे शादी की। मध्यप्रदेश में पुलिस ने मोनालिसा के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 वर्ष 2 महीने थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में मामले की जांच हुई है। कहा जा रहा है कि इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये भी पढ़ें: Bol...
यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

यूपी में भीषण तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने भीषण तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है कि 7 और 8 अप्रैल के बीच यूपी में भीषण तूफान आने की आशंका है। हालांकि, सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी। मौसम खुला रहेगा। फिलहाल बारिश से पूरे प्रदेश में पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी साथ ही चेतावनी दी है कि 7 और 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का नया दौर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 7 अप्रैल को शुरू होने वाला है। इसका असर 8 अप्रैल को पूरे प्रदेश में दिखेगा। ये भी पढ़ें: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 7 अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी ...
Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना

Airtel ने रचा इतिहास! 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया में नंबर-2 बना

Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने इतिहास रचा है। एयरटेल ने वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की संख्या 65 करोड़ कर ली है। अब एयरटेल ग्राहकों के हिसाब से दुनिया (World) में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दुनियाभर में 65 करोड़ हुए ग्राहक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील मित्तल प्रवर्तित इस कंपनी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। बताते चलें कि कंपनी का परिचालन भारत (India) और अफ्रीका (Africa) तक में फैला है। ये भी पढ़ें: IT ने LIC को भेजा 7100 करोड़ का टैक्स नोटिस-निवेशकों में हड़कंप-शेयर गिरा इस उपलब्धि पर भारती एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल का कहना है कि 65 करोड़ ग्राहकों की यह उपलब्धि हमारे लिए एक जिम्मेदारी है। हम हर दिन अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा दें। इसलिए अत्याधुनिक तकनीक में निवेश भी कर रहे हैं। ...
बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..

बांदा के पैलानी में बड़ा हादसा-दो की मौत, बैलगाड़ी से टकराई बाइक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ा हादसा हो गया है। इसमें दो की मौत हो गई है। एक महिला घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक जाकर बैलगाड़ी में टकरा गई। यह हादसा पैलानी थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में दो लोगों ने लगभग मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि जसपुरा और पैलानी के पियासी डेरा के पास देर रात यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी जानकारी के अनुसार, पैलानी के पियासी डेरा की किरन देवी (35) अपने रिश्तेदारों के साथ तेरहवीं कार्यक्रम में गई थीं। उनके साथ ममता (35), पूनम तथा कालका प्रसाद (26) और ललौली (फतेहपुर) के संदीप (18), थे। ये भी पढ़ें: UP PCS Ruselt: बांदा के बेटे देवेंद्र सिंह राजपूत ने किया नाम रोशन  बताते हैं कि वहां से सभी लोग दो बाइकों से वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सभी लोग दो बाइकों पर सवार ...
UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप

UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित हो गया है। नेहा पांचाल ने यूपी PCS में टॉप किया है। खास बात यह है कि 10 टाॅपर में 6 लड़कियां हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है। 10 में 6 टाॅपर लड़कियां नेहा पांचाल ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि शीर्ष 7 टाॅपर में छह लड़कियां हैं। ये भी पढ़ें:UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर.. परीक्षा में तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह, चौथे पर अनामिका मिश्रा, 5वें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, 7वें पर पूजा तिवारी, 8वें पर अनुराग पांडे, 9वें स्थान पर शुभम सिंह और 10वें स्थान पर आयूष पांडे रहे हैं। ये भी पढ़ें: UPSC 2024 ...
बांदा: सोनिया गांधी की सेहत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

बांदा: सोनिया गांधी की सेहत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हैं। बांदा में कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी की सेहत के लिए हवन किया है। साथ ही सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हवन में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना सभी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पंडित बालेंद्र द्विवेदी शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत इस मौके पर भगवानदीन गर्ग, शिवबली सिंह, द्वारिकेश यादव मंडेला, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कालीचरण निगम, हेमंत वर्मा, कालीचरण साहू, रामकुमार सिंह, इरफान खान, ...