
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बुधवार को बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू व भीषण गर्मी का अलर्ट हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को बुंदेलखंड व दक्षिण के 17 जिलों में लू व भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। तराई क्षेत्र समेत 36 अन्य जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। बताते चलें कि यूपी में बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में जहां भीषण गर्मी कहर ढा रही है। वहीं तराई में आंधी-बारिश का मौसम बना है। बुंदेलखंड का बांदा जिला मंगलवार को 45 डिग्री के साथ फिर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
झांसी, प्रयागराज मेरठ में भी भीषण गर्मी
वहीं तराई और दूसरे क्षेत्रों में आंधी, बदली और गरज-चमक का मौसम बन रहा है। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 40 डिग्री रहा। बांदा के साथ ही प्रयागराज, झांसी और मेरठ में प्रचंड गर्मी पड़ी। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: युवतियों से रेप का प्रयास-एनकाउंटर में आरोपी हसीब गिरफ्तार
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश में बुंदेलखंड और दक्षिण के 17 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।
वहीं तराई क्षेत्र समेत 36 अन्य जिलों में आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: अंडरवियर में मोबाइल लेकर पहुंचा अभ्यर्थी-6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 13 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी होंगी।
मंगलवार को यूपी के सर्वाधिक तापमान वाले जिले
- बांदा- 45 डिग्री सेल्सियस
- प्रयागराज- 44.6 डिग्री सेल्सियस
- झांसी- 44.4 डिग्री सेल्सियस
- कानपुर- 43.9 डिग्री सेल्सियस
- वाराणसी- 43.6 डिग्री सेल्सियस
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने किया क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, मौसम का अब और सटीक अलर्ट..
मुख्यमंत्री योगी ने किया क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, मौसम का अब और सटीक अलर्ट..
