UP : लड़की ने दांतों से काटा जबरन Kiss करने वाले का होंठ, FIR भी हुई दर्ज
समरनीति न्यूज, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक युवक को लड़की की इज्जत बुरी नियत से पकड़कर जबरन किस (Kiss) काफी भारी पड़ गया। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए युवक के होंठ को दातों से काटकर बिल्कुल अलग दिया। तिलमिलाए युवक ने उसे छोड़ा तो लड़की ने मदद के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का मामला
एसएसपी मेरठ रोहित सिंह का कहना है कि एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की ने अपने बचाव में आरोपी का होंठ काट डाला। आरोपी का इलाज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें : UP : गर्लफ्रेंड से कहा-तुमसे तंग आकर खत्म कर रहा हूं जिंदगी, 4 छात्राओं पर मुकदमा
बताते हैं कि मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के अझोंता के खेतों में एक लड़की काम कर रही ...