Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

घोसी : सपा ने भाजपा को किया चारों खाने चित्त, 40 हजार से ज्यादा वोटों से पटका, अखिलेश बोले-जीता एक, पर हारे कई भावी मंत्री

Ghosi : SP defeated BJP by more than 40 thousand votes, Akhilesh said – One MLA won, many future ministers lost

आशा सिंह, लखनऊ : मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के घमासान में सपा ने भाजपा को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। सपा के सुधाकर सिंह ने बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 42672 वोटों से हराया। इसी सीट पर 2022 में सपा से चुनाव लड़े दारा सिंह चौहान ने 22000 वोटों से जीत दर्ज कराई थी। यह सीट उनके इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के कारण खाली हुई थी। इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और सपा दोनों ही पार्टियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। यूपी के कई मंत्री और डिप्टी सीएम प्रचार को पहुंचे थे। सपा के भी बड़े नेताओं ने सभा की थी।

जीत से गदगद अखिलेश बोले, यह दलबदल की सियासत करने वालों की हार

वहीं घोसी में सपा की जीत से गदगद अखिलेश यादव ने कहा है कि यह जीत, झूठे प्रचार और जुमला जीवियों की पराजय है। साथ ही यह दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की बड़ी हार भी है।

ये भी पढ़ें : CM Yogi का बड़ा बयान, बोले-सनातन धर्म को जिसने चुनौती दी वो मिट गया..

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव का यह रिजल्ट भाजपा के अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐसा चुनाव है जिसमें जीता तो एक विधायक है, लेकिन हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। इसके पीछे इंडिया टीम है और PDA की रणनीति। अखिलेश ने कहा कि इसके लिए घोसी की जनता को धन्यवाद और सुधाकर सिंह को जीत की बहुत-बहुत बधाई।

UP BJP : I.N.D.I.A. के चलते भाजपा फूंक-फूंककर रख रही कदम, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ा इंतजार