Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

कानपुर में शुद्ध प्लस पान मसाला के मालिक दीपक खेमका पर भाई, भतीजे और भाभी समेत रेप, साजिश और मारपीट का मुकदमा

कानपुर में शुद्ध प्लस पान मसाला के मालिक दीपक खेमका पर भाई, भतीजे और भाभी समेत रेप, साजिश और मारपीट का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक लड़की ने शहर के बड़े उद्योग पति व शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका और उनके भाई व भतीजे और भाभी पर रेप, साजिश और मारपीट का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़ित लड़की की ओर से आरोपियों के खिलाफ कानपुर के कल्याणपुर थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। हांलाकि मामला बड़े उद्योगपति से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हांलाकि कानपुर के उद्योग जगत में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।  फेसबुक से दोस्ती कर प्रेमजाल में फांसा  बताया जा रहा है कि कानपुर के शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका और उनके भाई सुनील खेमका तथा उनके भतीजे आयुष खेमका और भाभी नीलम खेमका पर बलात्कार और षड्यंत्र रचने के साथ ही मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ...
कांग्रेस की दूसरी सूचीः पुराने भी साथ, नए का भी थामा हाथ, कानपुर से श्रीप्रकाश, सीतापुर से कैसर..

कांग्रेस की दूसरी सूचीः पुराने भी साथ, नए का भी थामा हाथ, कानपुर से श्रीप्रकाश, सीतापुर से कैसर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस ने अब तक 80 में से 27 लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। बुधवार को घोषित प्रत्याशियों की दूसरी सूची में कांग्रेस ने कई पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। इसमें कानपुर से पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और मुरादाबाद से फिल्म अभिनेता एवं प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को मैदान में उतारा है। पहले जारी की थी  15 उम्मीदवारों की सूची  बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह कांग्रेस अबतक यूपी में अपने 27 उम्मीदवार तय कर चुकी है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को एक बार फिर कानपुर से मैदान में उतारा है। अभिनेता एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को गाजियाबाद की बजाय मुरादाबाद से टिकट दिया है। इसी तरह प्रतापगढ़ में पूर्व सांसद रत्ना सिंह ही दोबारा चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह भाजपा छोड़ कांग्रेस ...
कानपुर में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई आठ, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

कानपुर में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई आठ, जिला आबकारी अधिकारी निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के घाटमपुर इलाके में बुधवार को जहरीली शराब पीने से मरने वालों संख्या आठ हो गई। मरने वाले दोनों व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज हो रहा था। उनके नाम अभिलेश (26) तथा रामशंकर (24) हैं। दोनों की मौत बीती रात हुई है। उधर, शासन ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा  को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीती रात एडीजी प्रेम प्रकाश ने पुलिस बल के साथ रातभर इलाके में कांबिंग की। उनके साथ पुलिस अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज  बताते चलें कि मंगलवार को कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र ने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा था कि खदरी गांव के रामबाबू (46) को बीती रात हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उसके बेटे उमेश (19) को आज सुबह हैलट लाया गया था। इलाज के दौरान दो...
कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब कांड में वकील, शराब कारोबारी पिता-पुत्र समेत 8 गिरफ्तार

कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब कांड में वकील, शराब कारोबारी पिता-पुत्र समेत 8 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब कांड में पुलिस ने कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वकील और शराब कारोबारी पिता-पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हालात काबू में हैं। आईजी आलोक सिंह ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने संबंधित गांव का निरीक्षण भी किया है। पीड़ित परिवारों से बातचीत करके उनको ढांढस भी बंधाया। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बताया जाता है कि घाटमपुर पुलिस ने शराब की दुकान चलाने वाले संजय सैनी और उसके बेटे संदरम सैनी के अलावा वकील अमित अवस्थी उर्फ ओमी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। वकील पर शराब कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप है। उधर, पुलिस अधिकारियों के अलावा डेढ़ दर्जन से ज्यादा टीमों ने 200 ...
कानपुर जेल से रिहा हुआ पाकिस्तानी वकास, अब होगा उसके साथ ऐसा..

कानपुर जेल से रिहा हुआ पाकिस्तानी वकास, अब होगा उसके साथ ऐसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते 10 साल से जेल में सजा काट रहा पाकिस्तानी वकास अहमद उर्फ महमूद को आज मंगलवार को रिहा कर दिया गया। सजा पूरी होने पर रिहा हुए वकास को अब LIU यानि लोकल इंटेलीजेंस यूनिट उसे दिल्ली पहुंचाएगी। इसके बाद उसे डिटेंशन सेल में रखा जाएगा। वहां से वकास की पाकिस्तानी नागरिक्ता का सत्यापन कराने के बाद उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा। कारोबारी की बेटी से झूठ बोलकर कर ली थी शादी बताते चलें कि वर्ष 2005 में वकास कानपुर में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने आया था। इसके बाद उसने शहर के होटल से अपना वीजा और दूसरे दस्तावेज चोरी होने की बात कही। फिर भारत में भागकर लापता हो गया। इसके बाद मुंबई भाग गया और वहां मूल रूप से औरैया के रहने वाले एक कारोबारी की बेटी से झूठी पहचान से शादी कर ली। ये भी पढ़ेंः 14 साल से उम्रकैद काट रहे कानपुर के कैदी पर फतेहगढ़ जेल में हमला, कन्नौज में त...
कन्नौज के शातिर बदमाश की गोली से कानपुर में दरोगा घायल, दबोचा गया बदमाश भी..

कन्नौज के शातिर बदमाश की गोली से कानपुर में दरोगा घायल, दबोचा गया बदमाश भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक खतरनाक शातिर बदमाश गोली लगने के बाद पकड़ा गया। बदमाश का नाम दीपक कश्यप बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि बदमाश दीपक पर लूट, चैन स्नैचिंग समेत अन्य आपराधिक वारदातों को लगभग 2 दर्जन मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि नबाबगंज पुलिस द्वारा कर्बला चैराहे पर वाहन चैकिंग हो रही थी। बदमाश को भी लगी पुुलिस की गोली  इसी दौरान रात करीब पौने 2 बजे बाइक सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका तो उसने बाइक बिना रोके गंगा बैराज की तरफ भगा दी। बैराज पर पहुंचकर उसने बाइक बंद होने पर पैदल भागते हुए पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। दरोगा देवेंद्र कुमार रावत घायल हो गए। जवाब में पुलिसिया गोलीबारी में बदमाश भी घायल हो गया। ये भी पढ़ेंः मुठभेड़ ...
कानपुर के ‘बरसाना’ से उपयोगी पहल, अपार्टमेंट के गीले कूड़े से बनेगी जैविक खाद, आयुक्त ने किया शुभारंभ

कानपुर के ‘बरसाना’ से उपयोगी पहल, अपार्टमेंट के गीले कूड़े से बनेगी जैविक खाद, आयुक्त ने किया शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईआईटी की मदद से परिवर्तन संस्था ने एक उपयोगी एवं बेहद कारगर पहल की है। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में घरों का गीला कूड़ा जैविक खाद बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। कानपुर के बरसाना अपार्टमेंट से इस दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी गई है। खुद कानपुर के आयुक्त संतोष शर्मा ने इस पहल का फीता काटते हुए उद्घाटन किया और दूसरों से भी इससे प्रेरणा लेने की अपील की। आयुक्त बोले, लोग लें प्रेरणा  बताते हैं कि स्वरूप नगर में आज बरसाना अपार्टमेंट में गीले कूड़े से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नगर आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि बरसाना अपार्टमेंट की यह पहल बेहद जरूरी होने के साथ ही उपयोगी भी है। ये भी पढ़ेंः कानपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर और उसके भाई विजय कपूर के घर ईडी का छापा कहा कि दूसरे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगो...
कानपुर ग्रीन पार्क में रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मैत्री मैच में जमकर लगे चौके-छक्के, चेतन और फैजान चमके..

कानपुर ग्रीन पार्क में रेलवे अधिकारी-कर्मचारी मैत्री मैच में जमकर लगे चौके-छक्के, चेतन और फैजान चमके..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः रेल अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मैत्री मैच शनिवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ कार्यक्रम के अतिथि आईआरआईटीएम के डीन शैलेंद्र कपिल तथा उप जिलाधिकारी आरडी पाल, स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने किया। इस मैच में शामिल चार टीमों में ब्लू टीम की कप्तानी शैलेंद्र कपिल, ग्रीन टीम की कप्तानी आरएनपी त्रिवेदी, येलो टीम की कप्तानी जुबेर अंसारी तथा रेड टीम की कप्तानी मयंक ने निभाई। ग्रीनपार्क में मैच, चेतन सक्सेना को मैन द मैच फाइनल मैच में ग्रीन टीम ने पहले मैच खेला। इस दौरान ग्रीन टीम ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 124 रन बनाएं। वहीं इस स्कोर का पीछा करते हुए ब्लू टीम ने 11 ओवर बिना विकेट खोए 125 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। ये भी पढ़ेंः अनोखा क्रिकेटः धोती-कुर्ता पहने खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के और संस्कृत में अंपायरों ने दी कमेंट्री  ब्लू...
कानपुर के शहीद बेटे दीपक पांडे को अंतिम विदाई देने को उमड़ा जनसैलाब…

कानपुर के शहीद बेटे दीपक पांडे को अंतिम विदाई देने को उमड़ा जनसैलाब…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कश्मीर के बड़गांव में इंडियन एयर फोर्स के हैलीकाप्टर के क्रैश होने की घटना में शहीद हुए कानपुर के बेटे दीपक पांडे को बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शहर के चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार निवासी शहीद दीपक इंडियन एयर फोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। भाजपा नेता भी रहे अंतिम यात्रा में इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व मंत्री सतीश महाना भी पहुंचे। इससे पहले चकेरी एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के अफसरों और परिवार वालों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भी शहीद दीपक को श्रद्धांजलि दी। इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर परिजन फफककर रोने लगे। वहां मौजूद लोगों में हर किसी की आंखें नम थीं। लोगों ने किसी तरह उनके परिजनों को संभाला। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार होगा...
कश्मीर में शहीद हुआ कानपुर का लाल दीपक पांडे, चापर क्रैश की घटना में हुई शहादत 

कश्मीर में शहीद हुआ कानपुर का लाल दीपक पांडे, चापर क्रैश की घटना में हुई शहादत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
शहीद दीपक पांडे। समरनीति न्यूज, कानपुरः कश्मीर के बड़गाम इलाके में बुधवार सुबह क्रैश हुए भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकाप्टर में कानपुर का एक लाल भी शहीद हो गया। देश की सीमाओं की रक्षा करते वक्त शहीद हुए कानपुर के बेटे दीपक पांडे की शहादत की खबर आते ही उनका परिवार ही नहीं आसपास भी शोक की लहर दौड़ गई। दीपक पांडे कानपुर के रहने वाले थे और अपने घर के इकलौते बेटे थे। उनकी शहादत की खबर जैसे ही उनके परिवार वालों को मिली। घर में कोहराम मच गया। घर के इकलौते चिराग थे दीपक  दीपक चंकेरी के रहने वाले थे बताया जाता है कि शहीद दीपक पांडेय चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार के रहने वाले थे। उनके पिता रामप्रकाश पांडेय एक प्राइवेट नौकरी करते थे और अब सेवानिवृत हो चुके हैं। परिजनों का कहना है कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पिता रामप्रकाश के पास श्रीनगर एयरबेस से एक फोन आया। अधिकारियों ने बताया कि एमआइ-17 चापर...