Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

बांदा पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, बोले- अब महिलाएं पूर्ण निर्णय लेने में होंगी सक्षम..

बांदा पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, बोले- अब महिलाएं पूर्ण निर्णय लेने में होंगी सक्षम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज बांदा पहुंचे। यहां महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। दरअसल, डिप्टी सीएम मौर्य बांदा में महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दरअसल, यह महिला सम्मेलन नारी शक्ति वन्दन अधिनियिम लागू होने पर https://samarneetinews.com/former-mp-bhero-prashad-mishras-son-dies-due-to-lack-of-bed-in-pgi-lucknow/ आयोजित किया गया था। डिप्टी सीएम ने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम के अंतर्गत लोग सभा एवं राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। कहा कि बढ़ती समाजिक गतिशीलता के तहत महिलाएं अब पूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगी। https://samarneetinews.com/upsssc-pet-2023-solver-gang-4-vicious-munna-bhai-arr...
Lucknow : पूर्व BJP सांसद के बेटे की PGI-लखनऊ में बेड न मिलने से मौत, जांच शुरू

Lucknow : पूर्व BJP सांसद के बेटे की PGI-लखनऊ में बेड न मिलने से मौत, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : पीजीआई की इमरजेंसी में बेड न मिलने के कारण पूर्व सांसद के बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत से आहत बीजेपी के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा धरने पर बैठ गए। पीआरओ सेल से पूर्व सांसद के धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर रात में ही पीजीआई निदेशक प्रो. आरके धीमन और सीएमएस डॉ. संजय धीराज इमरजेंसी पहुंचे। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित निदेशक के समझाने और मामले की जांच के आश्वासन पर पूर्व सांसद धरने से उठे। इसके बाद शव लेकर चित्रकूट के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि पूर्व सांसद के बेटे को गुर्दे की बीमारी थी। उनका पहले पीजीआई में इलाज चल रहा था। पीजीआई निदेशक आरके धीमन https://samarneetinews.com/kerala-bomb-blast-in-convention-center-in-kerala-alert-in-up/ ने घटना के समय इमरजेंसी में तैनात ईएमओ समेत पूरे स्टाफ से जानकारी ली। निदेशक का कहना है कि मामले की जांच के लिए...
UP News : ससुराल के पास पहुंचकर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

UP News : ससुराल के पास पहुंचकर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक पोल से जा टकराई। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के शिवपूजन (25) शाम बाइक से अपनी ससुराल सैमरी गांव जा रहे थे। दूसरे वाहन की तेज लाइट से हादसा बताते हैं कि इसी दौरान एक वाहन की तेज लाइट से वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे। उनकी बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। काफी देर वह घायल हालत में वहीं पड़े रहे। https://samarneetinews.com/prakash-son-of-former-chitrakoot-banda-mp-bhairo-prasad-mishra-passes-away/ किसी ने ससुराल पक्ष के लोगों को जानकारी दी। तब परिवार के लोग उन्हे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक के चाचा रामखेलावन का कहना है कि शिवपूजन दिल्ली में रहकर काम करते थे। मृतक दो भाइयो में बड़े थे। परिवार में अब उनकी ...
UPSSSC Pet 2023 : सेना के जवान समेत सोल्वर गैंग के 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार, बिहार-कौशांबी..

UPSSSC Pet 2023 : सेना के जवान समेत सोल्वर गैंग के 4 मुन्ना भाई गिरफ्तार, बिहार-कौशांबी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : UPSSSC Pet Exam 2023 के दूसरे दिन बांदा में सोल्वर गैंग के चार मुन्ना भाइयों को पुलिस गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि एक साल्वर सेना में जवान है जो कि इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है। इसके अलावा दो और साल्वर तथा इनकी सैटिंग कराने वाले बिचौलिया को गिरफ्तार किया गया है। https://samarneetinews.com/when-marriage-broke-up-in-banda-luvkush-took-dreadful-step-chaos-in-family/ पुलिस का कहना है कि बांदा कोतवाली में सभी के खिलाफ एफआईआर करते हुए कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार आर्य कन्या इंटर कालेज में दूसरी पाली की पेट परीक्षा में दिनेश गुप्ता निवासी बाग का पुरवा थाना बाघराय, जिला प्रतापगढ़ को अवैध तरीके से अखिलेश सरोज निवासी अतरसुईया थाना बाघराय (प्रतापगढ़) की जगह पर https://samarneetinews.com/impersonator-caught-with-electronic-device-in-stomach-exa...
दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

दुखद : चित्रकूट-बांदा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के बेटे प्रकाश का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बीती रात बांदा-चित्रकूट से भाजपा के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा के बड़े बेटे प्रकाश मिश्रा का निधन हो गया है। बताते हैं कि बीती रात लंबी बीमारी के चलते उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांसें लीं। उनके निधन की सूचना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर भाजपा नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री ममता मिश्रा, भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह गौर, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, हिमांशू सिंह, बांदा के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, कांग्रेस नेता मोहम्मद इदरीश आदि ने शोक प्रकट किया है। ये भी पढ़ें : बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…  ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयु...
UP News : बांदा में शादी टूटी तो लवकुश ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

UP News : बांदा में शादी टूटी तो लवकुश ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मनपंसद लड़की से शादी टूटने पर एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवक ने नदी में छलांग लगा दी। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि नवरात्र उसकी शादी तय थी, लेकिन जब लड़की के घर वालों को पता चला कि वह शराब का आदी है तो शादी तोड़ दी। इसके बाद युवक ने जान देने की ठान ली। शव की तलाश में जुटी बांदा पुलिस जानकारी के अनुसार बांदा जिले के मर्काना थाना क्षेत्र के औगासी के रहने वाले 21 साल के युवक लवकुश निषाद की शादी इसी नवरात्रि में तय हुई थी। बताते हैं कि उसी लड़की को वह पसंद भी करता था। https://samarneetinews.com/raftar-bani-kaal-one-brother-died-in-collision-between-two-bikes-in-banda-condition-of-other-critical/ फिर लड़की के घर वालों को पता चला कि वह शराब का आदी है। इसपर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। युवक ने इससे दुखी होकर नदी में छलांग लगा...
बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…

बांदा में पापी देवर : पहले किया भाभी से दुष्कर्म, फिर हत्या कर शव लटकाया, देवर समेत 5 के खिलाफ FIR…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी पर लटकता मिला। महिला के पति और मां ने उसके देवर पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पैलानी के अलोना गांव में हुई घटना जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता अकेली थी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर देवर नशे में उसके घर में घुस गया और महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी https://samarneetinews.com/banda-varsha-committed-suicide-just-after-4-months-of-marriage-family-members-could-not-tell-reason/ हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। पति खेत ...
Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयुक्त बदले

Lucknow : यूपी में 6 IAS और 5 PCS अफसरों के तबादले, सीतापुर के CDO-झांसी के नगर आयुक्त बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी की योगी सरकार ने देर रात 6 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें ज्यादातर वाराणसी के अधिकारी हैं। आईएएएस अक्षत वर्मा को वाराणसी का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं पुलकित गर्ग को वाराणसी का विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बनाया गया है। सत्य प्रकाश नगर आयुक्त झांसी बने वाराणसी नगर आयुक्त रहे शिपु गिरी को विशेष सचिव उच्च शिक्षा बना दिया गया है। वहीं आईएएस सत्य प्रकाश को अपर आयुक्त आबकारी से नगर आयुक्त झांसी के पद पर भेज दिया गया है। https://samarneetinews.com/mukhtar-ansari-sentenced-to-10-years-in-gangster-case-fined-rs-5-lakh-in-banda-jail/ निधि बंसल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी को अब सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बना दिया गया है। इसी क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद के पद नियुक्त किया गया...
कानपुर में सीएम योगी, बाल्मीकि जयंती पर 501 करोड़ की दी सौगात

कानपुर में सीएम योगी, बाल्मीकि जयंती पर 501 करोड़ की दी सौगात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : CM Yogi In Kanpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर पहुंचे। यहां राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में शामिल हुए। सबसे पहले उन्होंने बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर दीप जलाया। फिर मासूम अरनव, दिव्यांशी और मोहक को खीर खिलाई। 153 परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण सीएम ने नगर निगम की 100 कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। ये गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का काम करेंगी। इस मौके पर सीएम योगी ने कुल 501 करोड़ की 153 परियोजनाओं https://samarneetinews.com/pm-modi-said-in-chitrakoot-today-was-a-lucky-day-for-me/ का शिलन्यास और लोकार्पण भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा करती कुछ है और बोलती कुछ है। कहा कि आज भाजपा की यूपी सरकार कानपुर-बुंदेलखंड को उसका वैभव दिलाने का काम कर रही ह...
रफ्तार बनी काल : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रफ्तार बनी काल : बांदा में दो बाइकों की टक्कर में एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा आज शुक्रवार सुबह नरैनी के शंकरपुरवा के पास हुआ। हादसे से परिवार में मचा कोहराम जानकारी के अनुसार नरैनी के रजियापुरवा के राजकिशोर (38) शुक्रवार सुबह अपने बड़े भाई शिक्षक राजाभइया (45) के साथ नरैनी जा रहे थे। तभी शंकरपुरवा के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से https://samarneetinews.com/banda-varsha-committed-suicide-just-after-4-months-of-marriage-family-members-could-not-tell-reason/ उनकी टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने मेडिकल कालेज भिजवाया। वहां राजकिशोर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे कमलेश का कहना है कि मृतक किसानी करते थे। उनके एक बेटा है। वहीं द...