
वाराणसी: 129 साल के पद्मश्री योग गुरु शिवानंद बाबा का निधन, यह बताया था लंबी आयु का राज..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु शिवानंद बाबा का शनिवार को निधन हो गया। वह 129 वर्ष के थे। उन्हें 2022 में सरकार ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वह वाराणसी के भेलूपुर में दुर्गाकुंड के कबीर नगर में रहा करते थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके बाद बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रात 8.30 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।
घरेलू औषधियों के सेवन को बताते थे अपनी लंबी उम्र का राज
बाबा शिवानंद के बारे में कहा जाता है कि वह अपनी लंबी आयु का राज घरेलू औषधियों के सेवन को बताते थे। वाराणसी में दुर्गाकुंड के कबीरनगर में स्वामी शिवानंद का आश्रम भी है।
ये भी पढ़ें: Bollywood : एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने Bold लुक में ढाया कहर
खास बात यह है कि इस आयु में भी वह लगातार योग अभ्यास करते थे। अपने अच...