Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में आर्य सम्मेलन में साधकों को कराया गया योगाभ्यास

arya samaj yoga programe in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः आर्य समाज मंदिर बलखंडीनाका में चल रहे 132वें आर्य सम्मेलन और वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन धूमधाम से संपन्न हुआ। पहले चरण में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए स्वामी अभिषेक देव ने साधकों को योगाभ्यास करवाया। इसके अलावा साधकों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा के बारे में भी जानकारियों से अवगत कराया गया।

सोमवार को प्रथम सत्र की शुरुआत योग शिविर से की गई, जिसमें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पूज्य स्वामी अभिषेक देव ने साधकों को योगाभ्यास करवाया। उन्होंने रोगानुसार योग में हृदय रोग कमर का दर्द, घुटने का दर्द और सर्वाइकल स्पान्डिलाइटिस से मुक्ति हेतु योग प्राणायाम करवाया।

arya samaj yoga programe in Banda

भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

उनके साथ दीपा श्रीवास्तव ने आए हुए योग साधकों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा के बारे में बताया। उसके पश्चात वैदिक यज्ञ किया गया जिसमें आचार्य की भूमिका वेद प्रकाश ने निभाई। भजन उपदेशिका विदुषी अमृता आर्य ने भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवक्ता वेद प्रकाश ने उपस्थित साधकों को ईश्वर की महिमा बताई। वृंदावन मथुरा से गुरूकुल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पूज्य स्वामी स्वदेश जी सरस्वती ने अपने संबोधन में सभी साधकों को ईश्वर के प्रति समर्पित रहने की बात कही।

ये भी पढ़ेंः बांदा में चलती रोडवेज बस में चालक को हार्ट अटैक, फिर भी जान देकर निभाया फर्ज

कोलकाता से पधारे हुए भजन उपदेशक भाई कैलाश कर्मठ जी ने अपने विशेष अंदाज में भजन गाया। कार्यक्रम में संचालन डा. विवेक आर्य, सजल कुमार रेंडर ने किया। आज के यजमानों की मुख्य भूमिका में शामले प्रसाद गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, अंकुर गौड़, शुभम गुप्ता, वीरेंद्र सक्सेना, आदि कई आर्य समाजी मौजूद रहे। सहयोगी की भूमिका में दिनेश आर्य, बालकेश, अखिलेश, कृष्ण कुमार व्यास मुस्कुरा, जयपाल आर्य बबेरू, वेद प्रकाश गुप्ता, वेद शर्मा, विनोद गौड़, सभाजीत, श्रीचंद रहे।

ये भी पढ़ेंः बांदा में मुनीम को चादर ओढ़ाकर हजारों ले उड़े टप्पेबाज