Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UttarPradesh

बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?

बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के बाकी हिस्सों की तरह बुंदेलखंड के बांदा जिले में भी माहौल चढ़ चुका है। इसी बीच एक ऐसा नाम सुर्खियों में छाया है जिसने सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों में नया कौतूहल पैदा कर दिया है। यह नाम है आराधना सिंह का। बांदा के इंदिरानगर की रहने वाली आराधना जो अपनी मां को कोरोना त्रासदी में खो चुकी हैं, एक रिटायर्ड अधिकारी की बेटी हैं। वह बीटेक-एमबीए और एलएलबी क्वालीफाई करने के बाद सभासद के चुनाव में उतरी हैं। नोएडा-लखनऊ से हाइली क्वालिफाइड लखनऊ, नोएडा जैसे शहरों में रहकर हाइली क्वालीफाइड हुईं हैं। वकालत करने के बाद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुकी हैं। अब आप समझ सकते हैं कि इतनी क्वालीफाइड लड़की अगर बांदा से सभासद का चुनाव लड़ेगी तो चर्चा तो होगी ही। शहर के इंदिरानगर वार्ड-31 से आराधना एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वह...
बांदा : हीरोपंती पड़ी भारी, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

बांदा : हीरोपंती पड़ी भारी, हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक को हीरोपंती भारी पड़ गई। युवक ने अपने भाई के तिलक समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से जमकर हर्ष फायरिंग की थी। युवक का फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे लाइसेंसी पिस्टल बरामद करते हुए उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही का है युवक पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले सौरभ सिंह के भाई का तिलक था। तिलक समारोह में वह अपने लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जा रही है। साथ ही उसका लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्रवाई ह...
UP : इंस्टा पर Video शेयर कर मुरादाबाद में मुंबई की फैशन डिजाइनर ने लगाई फांसी

UP : इंस्टा पर Video शेयर कर मुरादाबाद में मुंबई की फैशन डिजाइनर ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : मुंबई की फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने मुरादाबाद में सुसाइड कर ली। सुसाइड से पहले मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। माना जा रहा है कि वह नौकरी छूटने की वजह से डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के नवीननगर कालोनी के रहने वाले चंद्रप्रकाश नारंग डिस्पोजेबल सामान के व्यापारी हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस परिवार में पत्नी उमा के अलावा तीन बेटियां मुस्कान, महक व चंचल और बेटा दीपांशु हैं। बताते हैं कि मुस्कान बीते 3 साल से एक कंपनी में फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रहीं थीं। होली पर वह घर आई थीं। इसके बाद वापस नहीं गईं। सुबह उनका शव फांसी पर लटकता मिला। सिविल लाइंस पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि परिवार से पूछताछ मे...
बांदा में हाईवे पर युवक का शव मिला, पास में पड़ी थी बाइक

बांदा में हाईवे पर युवक का शव मिला, पास में पड़ी थी बाइक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर मवई बुजुर्ग के पास एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव के पास एक बाइक पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराई जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : फेसबुक फ्रैंड से अफेयर, फिर पति की कराई हत्या, महिला समेत 3 गिरफ्तार ये भी पढ़ें : UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध  ...
UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध

UP में बांदा समेत 3 जेलों के जेलर और दो डिप्टी जेलर दूसरी जगह संबद्ध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सबसे संवेदनशील बांदा और नैनी जेल समेत 3 कारागार के जेलरों और दो डिप्टी जेलर को दूसरी जगह संबद्ध कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि इन जेल अधिकारियों की प्रशासनिक जरूरत से शासन ने दूसरी जेलों में दो महीने के लिए ड्यूटी लगाई है। बताते चलें कि बांदा और नैनी जेल बीते दिनों माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। बांदा जेल में रुकना नहीं चाहते अधिकारी विश्वस्त्र जेल सूत्रों का कहना है कि बांदा में माफिया मुख्तार अंसारी की वजह से पहले ही कोई अधिकारी आना नहीं चाहता। जो अधिकारी ड्यूटी करते हुए डटे रहे हैं, वह बदले माहौल में रुकना नहीं चाह रहे हैं। यही वजह है कि इसे लेकर काफी चर्चाएं हैं। प्रदेश की संवेदनशील जेलों में बांदा-नैनी जानकारी के अनुसार बांदा जेल के कारापाल (जेलर) वीरेंद्र कुमार वर्मा की ड्यूटी दो महीने के लिए फतेहगढ़ ...
बांदा के इन बेटे-बेटियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी शाबाशी..

बांदा के इन बेटे-बेटियों को DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने दी शाबाशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज मेधावी छात्र-छात्राओं को बुलाकर शाबाशी दी। साथ ही उनको सम्मानित भी किया। बांदा के कलेक्टेट सभागार में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावियों को बुलाया गया। परीक्षाओं में टाॅप-10 स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित कर अभिभावकों को बधाई दी गई। जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने कहा कि आपमें मेहनत, योग्यता और समझदारी में कोई कमी नहीं है। अब यह सही समय है जब वह आगे बढने के लिए लक्ष्य को निर्धारित कर लें। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़संकल्प होने के साथ अध्ययन शुरू कर दें। फिर हर हाल में आपको सफलता मिलेगी। डीएम ने कहा कि अपने माता-पिता तथा गुरूओं को उच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी हमेशा याद रखें। उनका आदर करें। ये छात्र-छात्राएं रहे मौजदू इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में पहला और प्रदेश में छठवां स्थान ...
यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

यूपी में शिक्षकों के तबादले की आवेदन प्रक्रिया 28 से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अन्त: जिला स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इसे लेकर बुधवार को शासनादेश जारी हुआ है। स्थानांतरण या समायोजन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होंगी। जारी हुए जरूरी दिशा-निर्देश परिषद के अधिकृत सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि अन्तः जिला स्थानांतरण/समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित साफ्टवेयर से ऑनलाइन पोर्टल पर होगी। पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (लखनऊ) से होगी। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा   ये भी पढ़ें : ...
एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर युवक-युवती के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले हैं। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की माने तो दोनों शादीशुदा थे। दोनवों के बीच प्रेमसंबंध चल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक के दो बच्चे, महिला के एक बेटी जानकारी के अनुसार हरदासपुर की रहने वाली अनीता (35) और विनोद (38) का शव गांव के बाहर बनी कर्बला के किनारे एक ही पेड़ से लटते मिले। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं। विनोद के दो बच्चे हैं। वहीं अनीता की एक बेटी है। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा ये भी पढ़ें : बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आ...
यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर

यूपी बोर्ड : बांदा की बेटी अनुराधा की प्रदेश में 6वीं रैंक, अभावों के बीच खींची सफलता की बड़ी लकीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : UP Board Results 2023 बांदा की बेटी अनुराधा गुप्ता ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में ऊंची छलांग लगाई है। अभावों के बीच सफलता की बड़ी लकीर खींचते हुए पूरे प्रदेश में 12वीं की परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल की है। इस बेटी की सफलता से माता-पिता ही नहीं, बल्कि रिश्तेदार और शहर के लोग भी खुद को गौरांवित महसूस कर रहे हैं। दरअसल, अनुराधा की सफलता इसलिए भी अद्भुत है, क्योंकि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के तमाम संघर्षों से अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता पाई है। छात्रा अनुराधा गुप्ता बांदा के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में पढ़ती हैं। स्कूल स्टाफ में भी छात्रा की उपलब्धि से खुशी का माहौल है। बिना कोचिंग अपने दम पर पाई सफलता उन्होंने 96.4 % अंक हासिल किए हैं। उनको 500 में से 482 अंक हासिल हुए हैं। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। उनके पिता रामचंद्र गुप्ता फेरी लगाकर प...
UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर

UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12वीं में महोबा के शुभ बने टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 10वीं में सीतापुर जिले की प्रियांशी सोनी ने टाॅप किया है। प्रियांशी को 600 में 590 नंबर मिले हैं। 98.33 यूपी बोर्ड के निदेशक डा. महेंद्र देव ने रिजल्ट घोषित करते हुए यह जानकारी दी है। इंटरमीडिए में 75.52% प्रतिशत और हाईस्कूल में 89.78% रिजल्ट बताया कि इंटरमीडिएट में महोबा जिले के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के चरखारी के छात्र शुभ छापरा ने 97.80% प्रतिशत अंक पाकर टाॅप किया है। जानकारी के अनुसार इंटरमीडिए में 75.52% प्रतिशत और हाईस्कूल में 89.78% रिजल्ट आया है। 12वीं के टाॅपर्स में शुभ छापरा, सौरभ गंगवार, अनामिका, प्रियांशु, खुशी और सुप्रिया के नाम शामिल हैं। इंटरमीडिएट के टाॅप-10 की सूची में अंबेडकर नगर के 3 छात्रों ने जगह बनाई है। ये भी पढ़ें : UPPSC 2022 : बा...