Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : इंस्टा पर Video शेयर कर मुरादाबाद में मुंबई की फैशन डिजाइनर ने लगाई फांसी

UP: Mumbai's fashion designer Muskaan commits suicide by sharing video on Instagram

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : मुंबई की फैशन डिजाइनर मुस्कान नारंग ने मुरादाबाद में सुसाइड कर ली। सुसाइड से पहले मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। माना जा रहा है कि वह नौकरी छूटने की वजह से डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के नवीननगर कालोनी के रहने वाले चंद्रप्रकाश नारंग डिस्पोजेबल सामान के व्यापारी हैं।

UP: Mumbai's fashion designer Muskaan commits suicide by sharing video on Instagram

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

परिवार में पत्नी उमा के अलावा तीन बेटियां मुस्कान, महक व चंचल और बेटा दीपांशु हैं। बताते हैं कि मुस्कान बीते 3 साल से एक कंपनी में फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रहीं थीं। होली पर वह घर आई थीं।

UP: Mumbai's fashion designer Muskaan commits suicide by sharing video on Instagram

इसके बाद वापस नहीं गईं। सुबह उनका शव फांसी पर लटकता मिला। सिविल लाइंस पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर का कहना है कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि मुस्कान लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थीं।

UP: Mumbai's fashion designer Muskaan commits suicide by sharing video on Instagram

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा आखिरी वीडियो

फैशन डिजाइनर मुस्कान का मौत के बाद वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 48 सेकेंड का है। वीडियो में वह अपनी समस्याओं की ओर इशारा कर रही हैं।

ये भी पढ़ें : UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैकेट में पाॅलिटेक्निक लेक्चरर समेत 13 लड़कियां- 7 लड़कें गिरफ्तार, स्पा सेंटर की आड़ में..