Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

एक ही पेड़ से लटकता मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, छानबीन में जुटी पुलिस

समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर युवक-युवती के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले हैं। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की माने तो दोनों शादीशुदा थे। दोनवों के बीच प्रेमसंबंध चल रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एक के दो बच्चे, महिला के एक बेटी

जानकारी के अनुसार हरदासपुर की रहने वाली अनीता (35) और विनोद (38) का शव गांव के बाहर बनी कर्बला के किनारे एक ही पेड़ से लटते मिले। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि दोनों शादीशुदा हैं। विनोद के दो बच्चे हैं। वहीं अनीता की एक बेटी है। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था।

ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा

ये भी पढ़ें : बांदा में हाथ पर नंबर लिख ट्रेन के आगे कूदा युवक, चीथड़े उड़े