Saturday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

Bijnor : नगीना में दर्दनाक हादसा, घर में घुसी कार से दबकर सगे भाई-बहनों की मौत, दो घायल

Bijnor : नगीना में दर्दनाक हादसा, घर में घुसी कार से दबकर सगे भाई-बहनों की मौत, दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : बिजनौर जिले के नगीना तहसील क्षेत्र में आज शनिवार रात करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर एक घर का दरवाजा तोड़कर भीतर जा घुसी। कार से दबकर घर में बैठे दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं उनका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक को भी चोटें आई हैं। हादसे से परिवार में कोहराम नगीना देहात थाना क्षेत्र के लालवाला गांव में आज शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार गांव के मनीराम के दरवाजे को तोड़ती हुई भीतर घुस गई। ये भी पढ़ें : तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले इससे मनीराम की 9 साल की बेटी मानसी और 4 साल का बेटा वहां बैठा था। दोनों की कार में दबकर मौत हो गई। मनीराम को भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार चालक मंडावर के मोहल्ला मूसाविलात का रहने वाला...
तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले

तबादले : कानपुर, बांदा-सहारनपुर समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर शिक्षा अधिकारियों के तबादले हुए हैं। बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, सहारनपुर और आजमगढ़ समेत 17 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को बदला गया है। तबादलों के इस क्रम में अचल कुमार मिश्रा को कानपुर देहात का जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सभी को बिना छुट्टी लिए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश वहीं विजय पाल सिंह को बांदा का डीआईओएस नियुक्त किया गया है। इसी तरह कमलेश कुमार को हमीरपुर और योगराज सिंह को सहारनपुर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है।  ये भी पढ़ें : UP की बड़ी खबर, चित्रकूट के जेलर-डिप्टी जेलर दोनों सस्पेंड, अब जेल अधीक्षक की बारी.. शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी बिना कार्यभार ग्रहण किए छुट्टी...
रात में परिवार संग सोई छात्रा राधा, सुबह फांसी पर लटकती मिली..

रात में परिवार संग सोई छात्रा राधा, सुबह फांसी पर लटकती मिली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रात में परिवार के साथ सोई एक 12वीं की छात्रा राधा सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली। परिजनों का कहना है कि उसने सुसाइड की है। छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। वजह तलाशी जा रही है। परिवार नहीं बता पा रहा वजह, पुलिस छानबीन में जुटी जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव की रहने वाले सुरेश सिंह की बेटी राधा (17) अपनी मां और बहन के साथ सो रही थी। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में पति ने की पत्नी की हत्या, इसलिए बना हैवान.. इसके बाद वह भीतर कमरे में चली गई। बताते हैं कि सुबह उसका शव फा...
अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- एक अदाणी सबपर भारी..

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- एक अदाणी सबपर भारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अखिलेश यादव ने आज वाराणसी के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। तंज कसते हुए कहा कि एक अदाणी सबपर भारी है। इस समय भाजपा दोस्ती निभाने में जुटी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काशी प्रवास पर हैं। आज दूसरे दिन अखिलेश श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। वहां बाबा का विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के साथ धाम का भ्रमण किया। मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं ये बातें वहीं मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आम जनता का जीवन और बेहतर हो, इसके लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है। वहीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा से यही प्रार्थना की है कि भाजपा वालों की यह बात झूठ न निकले। कहा कि भाजपा वाले यूपी में 27 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट की बात कह रहे हैं, उनकी मनोकामना है कि काशी मे...
UP की बड़ी खबर, चित्रकूट के जेलर-डिप्टी जेलर दोनों सस्पेंड, अब जेल अधीक्षक की बारी..

UP की बड़ी खबर, चित्रकूट के जेलर-डिप्टी जेलर दोनों सस्पेंड, अब जेल अधीक्षक की बारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, ब्यूरो (लखनऊ) : चित्रकूट जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। चित्रकूट के जेलर और डिप्टी जेलर समेत आठ जेल कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं डीजी जेल आनंद कुमार ने चित्रकूट के जेल अधीक्षक अशोक सागर के निलंबन के लिए संस्तुति कर दी गई है। किसी भी समय जेल अधीक्षक सागर भी निलंबित हो सकते हैं। अब्बास अंसारी और पत्नी निखत को VIP ट्रीटमेंट देने का मामला इसके साथ ही अब्बास अंसारी की जेल भी बदलने की कार्रवाई शुरू होगी। अब्बास को अब चित्रकूट जेल से हटाकर दूसरी किसी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं उन्नाव कारागार के जेलर राजीव सिंह को चित्रकूट जेल का नया जेलर नियुक्त किया गया है। वहीं देव दर्शन सिंह को डिप्टी जेलर चित्रकूट के पद पर भेजा गया है। ये भी पढ़ें : योगी के मंत्री रामकेश...
योगी के मंत्री रामकेश निषाद को धमकी, JP नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर गलत काम का दबाव, FIR..

योगी के मंत्री रामकेश निषाद को धमकी, JP नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर गलत काम का दबाव, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक फ्राड ने बड़ा दुस्साहस दिखाया। उसने खुद को जेपी नड्डा के सहयोगी का भाई बताकर योगी के मंत्री रामकेश निषाद से संपर्क किया। फिर उन्हें गलत काम कराने के लिए धमकी दी। हालांकि, मंत्री ने इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार बांदा में सक्रिय फ्राड गैंग सरकार के मंत्री तक को बख्शने को तैयार नहीं है। पहले 23 और 25 जनवरी को किया मैसेज एक फ्राड ने बांदा के तिंदवारी से विधायक एवं जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद को 23 और 25 जनवरी को मैसेज किया कि उसका भाई उनसे मिलने आ रहा है। ये भी पढ़ें : Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ फिर 2 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति मंत्री रामकेश से मिलने पहुंचा। उसने...
मेरठ में ट्रक ने बुग्गी सवारों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत और 3 घायल

मेरठ में ट्रक ने बुग्गी सवारों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत और 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया।जानकारी के अनुसार मेरठ के लावड़-मसूरी मार्ग पर महल खरदौनी गांव में देर रात डस्ट से लदे एक ट्रक ने घोड़ा बुग्गी को रौंद दिया। उसपर छह लोग सवार थे। देर रात करीब 3 बजे हुआ हादसा बताते हैं कि लावड़ के रहने वाले सीताराम (45) पुत्र शेर सिंह, लावड़ निवासी तौफीक, अहजाद पुत्र नवाब, मोहित पुत्र शीशपाल, नवेद पुत्र लियाकत, रवि पुत्र महेश बुग्गी से किला परीक्षितगढ़ एक बरात में गए थे। देर रात लगभग 3 बजे वापस लौट रहे थे। इसी बीच महल खरदौनी गांव में दौराला की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। उसपर सवार लोगों को घसीटते...
Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ

Lucknow : पीएम मोदी ने GIS-2023 का किया शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। इस समिट में 10,000 से ज्यादा डेलिगेट्स शामिल हो रहे हैं। समिट में 27 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश का प्रस्ताव आया है। समिट 3 दिनों तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें : यूपी में सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर क्यों लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर.. ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम Yogi बोले-‘मोदी है तो मुमकिन है बन गया है वैश्विक मंत्र’, BJP कार्यसमिति की बैठक.....
बांदा : ईनामी बदमाश मोहित भदौरिया व रामू गिरफ्तार

बांदा : ईनामी बदमाश मोहित भदौरिया व रामू गिरफ्तार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने दो ईनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 15-15 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। दोनों पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। एक का नाम रामू यादव पुत्र शिवकुमार यादव निवासी बाबा तालाब, बांदा शहर है। वहीं दूसरे का नाम मोहित उर्फ शनी भदौरिया पुत्र शिव सिंह निवासी जखनी गिरवां है। दोनों के पास से दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। बताते हैं कि रामू पर 8 और मोहित पर 12 मुकदमें दर्ज हैं। https://samarneetinews.com/sex-racket-in-guesthouse-behind-police-station-in-agra-married-women-were-doing-dirty-work/ ये भी पढ़ें : DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी..  ये भी पढ़ें : बांदा में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने राजेश दुबे ये भी पढ़ें : बांदा : सर्र...
DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी..

DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेटे कर रहे थे बड़ा खेल, दोनों गिरफ्तार-लपेटे में और भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, बरेली : स्मैक तस्करों ने तस्करी का नया पैंतरा निकाला है। अब तस्करों ने स्कूल बसों के जरिए तस्करी का नया तरीका निकाला है। पुलिस ने स्मैक तस्करों एक स्कूल बस से तस्करी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस से स्मैक तस्करी करते हुए बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों लंबे समय से स्मैक तस्करी कर रहे हैं। गोपनीय सूचना पर पुलिस ने लिया एक्शन जानकारी के अनुसार बरेली जिलेके फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गोपनीय सूचना पर दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक बस की तलाशी ली। तलाशी में बैटरी के कवर में स्मैक रखी मिली। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में सर्राफा व्यवसायी के बेटे की नदी में डूबकर मौत, शराब पीकर नदी में नहाने.. पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अनिल कुमार व शिवम निवासी ठाकुरद्वारा कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रूप में जानकारी दी। पता चला कि...