Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : सिरफिरे ने खुद का गला रेता, बस इतनी सी थी बात

In Banda mad youth attempted suicide by slitting his own throat

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक युवक ने जरा सी बात पर अपना ही गला रेतकर जान दे दी। घटना शहर के कटरा कर्बला रोड की है। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के कटरा कर्बला के रहने वाले हफीज का कहना है कि उनके बेटे शाहरुख (18) ने चाकू से अपना गला रेत लिया।

पिता ने बताई घटना की यह वजह

परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डाक्टरों का कहना है कि अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें : बांदा में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार..

सिरफिरे के पिता का कहना है कि बेटा गांजा पीने का आदी है। इसलिए उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। बीते दिनों उसका इलाज चला था। बीती रात फिर घर वालों से गांजा पीने के लिए मांगने लगा। मना करने पर खुद का गला रेत लिया।

बांदा : अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज का होली मिलन, खूब उड़ा गुलाल

ये भी पढ़ें : बांदा में रेलवे यात्री से लूट, स्टेशन के पास लहूलुहान कर नगदी-कपड़े ले भागे