समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में सोशल मीडिया के कारण एक हंसता-खेलता पूरा परिवार लगभग खत्म हो गया है। इंस्टाग्राम पर एक युवक के साथ बेटी की रील देखने के बाद पिता के दिलो-दिमाग में ऐसी आग लगी, जिसने पूरे परिवार को ही मिटा दिया। बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता ने खुद भी फांसी लगा ली। बताते चलें कि घटना के बाद से आरोपी पिता फरार था और आज मंगलवार सुबह उसका शव भी जंगल में लटकता मिला।
पिता ने एक दिन पहले मारी थी बेटी-पत्नी को गोली
जानकारी के अनुसार चित्रकूट के बहिलपुरवा क्षेत्र के सेमरदहा गांव के रहने वाले नंदकिशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी (18) अपने ननिहाल में रहती थी। कहा जा रहा है कि वहां किसी युवक से उसके प्रेम संबंध थे।
पिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी और उसके बायफ्रेंड की रील देख ली। इसके बाद बेटी पारिवारिक कलह में बेटी पर गोली चलाई तो बीच में मां सीमा आ गई। इससे उनकी मौत हो गई।
आज सुबह गांव के ढाई किमी दूर जंगल में मिला शव
इसके बाद पिता ने दूसरी गोली बेटी खुशी को मारी। उसकी भी मौत होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह नंद किशोर त्रिपाठी का शव गांव से करीब ढाई किमी दूर जंगल में फांसी पर लटकता हुआ मिला।
इस तरह अब परिवार के नाम पर सिर्फ एक छोटी बेटी 15 साल की निशी बची है। आज पिता का शव मिलने वह फूट-फूटकर रोती रही।
परिवार के नाम पर एक बेटी बची, शव से लिपटकर बदहवास
शव से लिपटकर बेटी बदहवास होती रही। आसपास के लोग किसी तरह उसे दिलाशा देते रहे। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी-बेटी की हत्या कर दी थी।
संबंधित मुख्य खबर यहां पढ़ें : चित्रकूट : लाइसेंसी बंदूक से बेटी और पत्नी को मारी गोली, यह वजह..
उसकी डेडबाडी आज गांव से दो किमी. दूर घने जंगल में मिली है। गांव के लोगों का कहना है कि वह कल ही सुसाइड करने वाला था, लेकिन गांव के लोगों ने उसे रोक लिया था। आत्मग्लानि में उसने आज सुसाइड कर ली है।
चित्रकूट : लाइसेंसी बंदूक से बेटी और पत्नी को मारी गोली, यह वजह..
ये भी पढ़ें : Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण
ये भी पढ़ें : बांदा में विज्ञान प्रदर्शनी, इन छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार..