Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट : लाइसेंसी बंदूक से बेटी और पत्नी को मारी गोली, यह वजह..

Husband shoots wife, injured woman in Banda Kanpur Refer
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में आज एक बड़ी वारदात सामने आई है। एक पिता ने इंस्टाग्राम पर बेटी की उसके बायफ्रेंड के साथ रील देखने के बाद लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता वहां से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। दोनों को अस्पताल भी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक को बरामद किया है। आरोपी पिता नंदकिशोर त्रिपाठी की तलाश जारी है।

देखते ही देखते बिखर गया परिवार

बताया जाता है कि सेमरदहा गांव के नंद किशोर त्रिपाठी की बेटी खुशी त्रिपाठी अपने ननिहाल में मराचंद्रा गांव में रहा करती थी। बताते हैं कि वहां के एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गए।

ये भी पढ़ें : प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

होली पर वह अपने पिता वाले घर आई हुई थी। पिता ने बेटी की इंस्टाग्राम पर उसकी बायफ्रेंड के साथ वाली रील देख ली। इसी बात को लेकर बेटी को डांटा। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान बात बढ़ गई।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

फिर पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटी पर गोली चला दी। गोली बीच-बचाव कराने मां को लगी और उनकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने दूसरी गोली बेटी को मारी और फिर फरार हो गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कलह और बेटी की रील देखने की बातें कही जा रही हैं। घटना की पूरी जांच की जा रही है। फरार व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें : IPS Transfer : हमीरपुर-बिजनौर और बरेली, ललितपुर एसपी समेत 12 IPS के तबादले