Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

Mahoba : केंद्रीय मंत्री गडकरी और CM योगी ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Union Minister Nitin Gadkari and CM Yogi inaugurated road projects worth crores in Mahoba

समरनीति न्यूज, महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दीं। सोमवा को दोनों ने महोबा में 3,500 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस मौके पर कहा कि वर्ष 2024 से पहले यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी। कहा कि ऐसी सड़कें बना देंगे, जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने मंच से की 41 करोड़ की परियोजनाओं की घोषणा

केंद्रीय मंत्री ने मंच से यूपी के लिए 41 हजार करोड़ की अन्य सड़क परियोजनाओं की भी घोषणा की। महोबा के पुलिस लाइन स्थित मोदी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन सड़कों के किनारे कोल्ड स्टोर और लॉजिस्टिक पार्क पर जोर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Lucknow : CM Yogi के नाम बना यूपी में लगातार सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान

उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड का विकास तेजी से हो रहा है। कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब और किसानों की सरकार है।

मुख्यमंत्री योगी ने बुंदेलखंड के विकास को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से यूपी-एमपी की कनेक्टिविटी भी तेजी से बढ़ जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के विकास को लेकर बड़ी बात कही। सीएम योगी ने कहा कि हाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में बुंदेलखंड के लिए 4.30 लाख करोड़ के ओएमयू साइन हो चुके हैं। महोबा जिले के लिए 24 हजार करोड़ रुपए के ओएमयू साइन हुए हैं। कहा कि झांसी जिले में औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए भी बजट में छह हजार करोड़ की घोषणा हुई है। इस दौरान बुंदेलखंड के सभी विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Oscar 2023 : फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ ने जीता ऑस्कर अवार्ड