Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

दर्दनाक : भागवत सुन रहीं दो वृद्ध बहनों की हादसे में मौत, एक मासूम की भी गई जान

दर्दनाक : भागवत सुन रहीं दो वृद्ध बहनों की हादसे में मौत, एक मासूम की भी गई जान

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी दो दिन पहले दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे की मौत को लोग भूले नहीं थे। अब दो चचेरी वृद्ध बहनों की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बहने घर के दरवाजे पर बैठीं भागवत कथा सुन रहीं थीं। इसी बीच एक बाइक सवार ने आकर उनको तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। नंदना गांव में हुई घटना से परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के नंदना गांव में हुआ। बताते हैं कि कलावती (68) अपनी चचेरी बहन ज्ञानदेवी (70) निवासी आवास विकास कालोनी (बांदा) के साथ अपने मायके नंदना गांव गईं थीं। वहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और विकास पर कसे अधिकारियों के पेंच ...
बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और विकास पर कसे अधिकारियों के पेंच

बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और विकास पर कसे अधिकारियों के पेंच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बांदा जिले में संचालित हो रहीं विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। चंद घंटों के अपने तूफानी दौरे में डिप्टी सीएम श्री पाठक ने पूरी बारीकि के साथ जिले के अधिकारियों के साथ न सिर्फ समीक्षा बैठक की। बल्कि स्थलीय निरीक्षण भी किया। सर्किट हाउस में विकास योजनाओं की समीक्षा सर्किट हाउस सभागार बांदा में जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जल-जीवन मिशन की समीक्षा की। खटान पाइप पेयजल परियोजना में कनेक्शन के विषय में जानकारी ली। योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सीएचसी एवं पीएचसी की जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने पूछा कि कितने हेल्थ वेलनेश सेंटर निर्माणाधीन हैं। बताया गया कि जिले में 8 सीएचसी, 51 पीएचसी हैं। इस बात पर डिप्टी सीएम हुए नाराज इनमे...
UP : दो रंगीन मिजाज दारोगाओं पर एक्शन, एक की रील वायरल, दूसरा अश्लील हरकतों में निपटा

UP : दो रंगीन मिजाज दारोगाओं पर एक्शन, एक की रील वायरल, दूसरा अश्लील हरकतों में निपटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : अपनी हरकतों से पुलिस महकमे की छवि पर धब्बा लगाने वाले दो दरोगाओं पर कार्रवाई का डंडा चला है। दोनों दरोगा कानपुर में तैनात हैं। एक की गंदी रील वायरल हुई थी। वहीं दूसरा अश्लील हरकतें करने का आदी बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इसमें सख्त एक्शन लिया है।जानकारी के अनुसार बिल्हौर थाने के एक हल्का इंचार्ज पर आरोप लगा है। उसने एक आरोपी की बहन से अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं युवती को घर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। कानपुर देहात की युवती, बिल्हौर का मामला कानपुर देहात की रहने वाली इस महिला ने एसीपी बिल्हौर को शिकायती पत्र दिया है। कहा है कि उसका मायका बिल्हौर में है। भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पाक्सो की धाराओं में मुकदमा हुआ है। इसकी जांच थाना प्रभारी कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि हल्का प्रभारी महेंद्र सिंह ने उसे फोन करके भाई को बचाने की ...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अतीक पर बड़ा बयान, बोले- तो आज कोर्ट में खड़ा न होता

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अतीक पर बड़ा बयान, बोले- तो आज कोर्ट में खड़ा न होता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बांदा में रहे। बिना थके-बिना रुके घंटों कई कार्यक्रमों में सहभागिता की। गरीबों से हाथ जोड़कर मिले तो माफियाओं के प्रति सख्त संदेश भी दे गए। इसी बीच डिप्टी सीएम श्री पाठक ने माफिया अतीक अहमद पर बड़ा बयान दिया। विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी सरकार कानून के दायरे में काम कर रही है। कहा, सरकार ने कानून के दायरे में रहकर किया काम उन्होंने कहा कि मंशा अगर माफिया अतीक अहमद का एनकाउंटर की होती तो आज वह कोर्ट में खड़ा न होता। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार एनकाउंटर का हल्ला मचाकर सरकार पर सवाल उठा रहा था, जबकि हमारी सरकार ने कानून के दायरे में रहकर आज 43 साल बाद एक माफिया को उम्रकैद की सजा दिलाई। बोले, गुंडे-माफिया जेल में या फिर प्रदेश छोड़कर भागे डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर एनकाउंटर करना होता तो ...
Banda : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सदर विधायक आवास पर भव्य स्वागत

Banda : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सदर विधायक आवास पर भव्य स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट से बांदा आगमन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। रास्ते में अतर्रा के बाद खुरहंड गांव में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर भी डिप्टी सीएम गए। वहां फूलों की बारिश कर डिप्टी सीएम श्री पाठक का भव्य रूप से स्वागत किया गया। डिप्टी सीएम श्री पाठक को सदर विधायक और उसके परिवार के लोगों फूल मालाएं पहनाईं। फिर राम दरबाज भेंट में दिया। इस दौरान घर के सभी सदस्य मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : चित्रकूट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ताबड़तोड़ निरीक्षण-कामतानाथ स्वामी के दर्शन भी.. ये भी पढ़ें : बांदा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है पूरा कार्यक्रम ये भी पढ़ें : Banda : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, अधिवक्ता देते हैं परेशान व्यक्ति को जीने का हौंसला  ...
अतीक अहमद समेत 3 को उम्रकैद, अशरफ सहित 7 लोग बरी, उमेशपाल किडनैपिंग केस

अतीक अहमद समेत 3 को उम्रकैद, अशरफ सहित 7 लोग बरी, उमेशपाल किडनैपिंग केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद समेत 3 लोगों को अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं अतीक के भाई अशरफ समेत 7 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। 17 साल पुराने इस मामले में सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अतीक के भाई अशरफ समेत 7 दोषमुक्त उमेश पाल अपहरण मामले में मुख्य अभियुक्त माफिया अतीक अहमद समेत 3 अभियुक्तों को एमपी-एमएलए कोर्ट के जज डा दिनेश चंद्र शुक्ल ने दोषी पाया है। 7 आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया है। बताते चलें कि जिस उमेश पाल के अपहरण के मामले में यह सजा हुई है, उसकी बीती 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या हो चुकी है। ये भी पढ़ें : माफिया अतीक के भाई अशरफ को लेकर पुलिस बरेली से प्रयागराज रवाना  उमेश पाल के परिवार ने अदालत से माफिया अतीक के खिलाफ मौत की सजा मांगी है। अतीक के साथ कोर्ट...
बांदा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है पूरा कार्यक्रम

बांदा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यह है पूरा कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बांदा में हैं। सुबह उनका काफिला बांदा पहुंचा। सबसे पहले चित्रकूट से आते समय खुरहंड में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर उनका स्वागत हुआ। वहां से डिप्टी सीएम सरकारी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचने वाले हैं। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 11 बजे वह भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बार संघ के शपथ ग्रहण समारोह में रहेंगे मुख्य अतिथि इस बैठक में सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस जाएंगे। वहां से 1 बजे सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। फिर पौने 3 बजे बांदा के हार्पर क्लब में नव निर्वाचित बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद महोबा जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। ये भी पढ़ें : निकाय चु...
चित्रकूट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ताबड़तोड़ निरीक्षण-कामतानाथ स्वामी के दर्शन भी..

चित्रकूट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ताबड़तोड़ निरीक्षण-कामतानाथ स्वामी के दर्शन भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को चित्रकूट दौरे पर रहे। उन्होंने विकास योजनाों की प्रगति देखने के लिए ताबड़तोड़ निरीक्षण किए। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन भी किए। संत रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया। डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आरक्षियों के आवासीय भवनों का निरीक्षण कर काम जल्द पूरा करने को कहा। 200 बेड के अस्पताल के जल्द संचालन के निर्देश डीएम-एसपी को जल्द से जल्द काम पूरा कराकर बिल्डिंग हैंड ओवर कराने को कहा। फिर 200 शैया एमसीएच विंग खोह अस्पताल का भी निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से फोन पर वार्ता कर तत्काल 200 शैया एमसीएच विंग खोह का संचालन शुरू कराने को कहा। गोवंशों को गुड़ खिलाकर सेवा करते दिखे डिप्टी सीएम श्री पाठक ने ग्राम पंचायत खोह में संचा...
Lucknow : यूपी में बांदा समेत 9 मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्य बदले, डाक्टर मुकेश हटाए गए

Lucknow : यूपी में बांदा समेत 9 मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्य बदले, डाक्टर मुकेश हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चिकित्सा शिक्षा विभाग में सोमवार को कई प्रधानाचार्यों के कार्यभार में बदलाव हुआ है। महानिदेशालय में कार्यरत पूर्व डीजीएमई डा. एनसी प्रजापति को राजकीय मेडिकल कालेज बदायूं का प्रधानाचार्य बना दिया गया है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव को महानिदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। बांदा का कार्यवाहक प्रधानाचार्य वहीं तैनात प्रोफेसर डा. सुनील कौशल को बनाया गया है। सहारनपुर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य भी हटे चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार की ओर से इस संबंध में सूची जारी की है। सहारनपुर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. अरविंद त्रिवेदी को एलएलआरएम मेरठ के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक से संबद्ध कर दिया गया है। इसी तरह डा. संगीता अनेजा को सहारनपुर का कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। जालौन-ललितपुर और आगरा में भी नए प्रधानाचार्य ...
निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अगले दो दिन में अधिसूचना

निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अगले दो दिन में अधिसूचना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि ओबीसी आयोग ने ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट सबमिट की है। इसे कैबिनेट में रखने के साथ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि चुनाव की घोषणा कबतक हो सकती है। महाधिवक्ता की ओर से कहा गया है कि अगल दो दिन में चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के अंदर यूपी में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। साथ ही आचार संहिता भी लग सकती है। माना जा रहा है कि अप्रैल के सेकेंड वीक यानी दूसरे सप्ताह में चुनाव का पूरा क्रार्यक्रम घोषित हो सकता है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है। ये भी पढ़ें : Video : बांदा से गुजरा अतीक अहमद का काफिला, अलर्ट मोड पर ...