Sunday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अगले दो दिन में अधिसूचना

निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अगले दो दिन में अधिसूचना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि ओबीसी आयोग ने ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट सबमिट की है। इसे कैबिनेट में रखने के साथ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि चुनाव की घोषणा कबतक हो सकती है। महाधिवक्ता की ओर से कहा गया है कि अगल दो दिन में चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के अंदर यूपी में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। साथ ही आचार संहिता भी लग सकती है। माना जा रहा है कि अप्रैल के सेकेंड वीक यानी दूसरे सप्ताह में चुनाव का पूरा क्रार्यक्रम घोषित हो सकता है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है। ये भी पढ़ें : Video : बांदा से गुजरा अतीक अहमद का काफिला, अलर्ट मोड पर ...
Banda : बाइक सवार दो भाइयों की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Banda : बाइक सवार दो भाइयों की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदर्शनी देखकर बाइक से घर लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनका एक दोस्त घायल हो गया। बताते हैं कि तीनों एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिवार में हादसे के बाद कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक से घर लौट रहे थे तीनों जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव के अहम यादव (19) अपने चचेरे भाई महेंद्र (17) और पड़ोसी सूरज (16) के साथ बबेरू प्रदर्शनी देखने गए थे। वहां से तीनों रात में बाइक से लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : Video : बांदा से गुजरा अतीक अहमद का काफिला, अलर्ट मोड पर रही पुलिस इसी दौरान बेसड़ाखेर गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से उनकी टक्कर हो गई। तीनों बुरी तरह घायल हो गए। अहम और महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे घायल का इलाज चल...
घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची युवती, घरवालों ने झांसा देकर बुलाया, फिर युवक को बांधकर पीटा-गोली मारी

घर छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची युवती, घरवालों ने झांसा देकर बुलाया, फिर युवक को बांधकर पीटा-गोली मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में एक युवती घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। बाद में लड़की के घर वाले भी वहां जा पहुंचे। दोनों अलग होने को राजी नहीं हुए, तो घर वालों ने झांसा देकर दोनों को शादी कराने की बात कहते हुए गिरवां माता के मंदिर आने को कहा। दोनों शादी के सपने लेकर वहां पहुंचे। घर वालों ने रंग बदल दिया। दोनों को पकड़ लिया। लड़की को घर ले गए। लड़की को बांधकर धुनाई कर दी। भागने की कोशिश करने पर गोली मार दी। मनाने पर नहीं माने तो झांसा देकर बुलाया जानकारी के अनुसार शहर के छाबी तालाब मुहल्ले के रहने वाला रवि निषाद का नरैनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 साल की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि बीती रात युवती घर से 10 हजार रुपए नगद और जेवर लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। ये भी पढ़ें : बांदा में खोया मोबाइल पाकर टप्पेबाज ने दिल खोलकर की खरीददारी, खाते से पौने 2 लाख ...
Video : बांदा से गुजरा अतीक अहमद का काफिला, अलर्ट मोड पर रही पुलिस

Video : बांदा से गुजरा अतीक अहमद का काफिला, अलर्ट मोड पर रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदा : गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाए जा रहे माफिया अतीक अहमद का काफिला आज बांदा से होकर गुजरा है। बांदी की सीमा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यह काफिला आज दोपहर लगभग 2 बजे गुजरा। इस दौरान बांदा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रही। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। अलर्ट मो़ड पर रही बांदा पुलिस तेज रफ्तार के साथ माफिया को लेकर पूरा काफिला प्रयागराज की ओर बढ़ गया। अतीक के काफिले को लेकर जिले में काफी सरगर्मियां रहीं। बताते चलें कि माफिया अतीक अहमद के तार बांदा जिले से भी गहराई से जुड़े हैं। उसके गुर्गे बांदा में भी एक्टिव रहे हैं। एक 50 हजार के ईनामी गुर्गे वहीद को पुलिस ने बीते दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार भी किया है। यहां अतीक से जुड़े और भी लोगों के नाम सामने आए हैं। ये भी पढ़ें : उमेशपालहत्याकांड : बांदा में रहने वाले जफर के घर चला बुल्डोजर, हत्याकांड के आरोपिय...
माफिया अतीक के भाई अशरफ को लेकर पुलिस बरेली से प्रयागराज रवाना

माफिया अतीक के भाई अशरफ को लेकर पुलिस बरेली से प्रयागराज रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया डान अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर पुलिस प्रयागराज जा रही है। इसी बीच आज प्रयागराज पुलिस की एक टीम ने अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों को 28 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करना है। अतीक के साथ-साथ अशरफ भी उमेश पाल अपहरण कांड का आरोपी है। उसी मामले में दोनों को कोर्ट में पेश किया जाना है। ये भी पढ़ें : सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, लोकसभा के लिए चुनाव प्रभारी भी..   ये भी पढ़ें : सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री, भाजपा ने यह पद दिया.. https://samarneetinews.com/famous-actress-akanksha-commits-suicide-in-varanasi-dead-body-found-in-varanasi-hotel/...
सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, लोकसभा के लिए चुनाव प्रभारी भी..

सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, लोकसभा के लिए चुनाव प्रभारी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : करीब 1 साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर, बांदा, बिजनौर, अमरोहा, नोएडा और गंगापार समेत 25 जिलों के लिए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। सपा मुखिया के इस कदम को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। इन लोकसभा क्षेत्रों के बने प्रभारी वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद को अयोध्या, रामअचल राजभर को अंबेडकरनगर, घोसी, गाजीपुर और बलिया का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लालजी वर्मा को आजमगढ़, लालगंज सु., मछलीशहर सु. और जौनपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह राममूर्ति वर्मा को श्रावास्ती, गोंडा व राम प्रसाद चौधरी को बस्ती, राजा रामपाल को झांसी, जालौन, हमीरपुर, कानपुर, अकबर...
मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में..

मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Actresss Akanksha Dubey Sucide भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आज वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर ली। बताते हैं कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में एक्ट्रेस-माडल का फांसी पर लटकता शव मिला है। बताते हैं कि आकांक्षा यूपी के भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। बचपन में मुंबई हुईं थीं शिफ्ट भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) से जुड़ी यह बेहद दुखद खबर है। उनके फैंस अचानक हुई इस घटना से बेहद हैरान हैं। अकांक्षा दुबे के करीब आकांक्षा जब 3 साल की थीं, तभी उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था। करियर की बात करें तो आकांक्षा दुबे एक होनहार अभिनेत्री थीं। 21 अक्टूबर को अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करने वालीं आकांक्षा 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम वाली फिल्मों में काम चुकी थीं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा काफी...
Banda : एक काॅल पर बीमार पशुओं के इलाज को पहुंचेगी एंबुलेंस, सेवा का शुभारंभ

Banda : एक काॅल पर बीमार पशुओं के इलाज को पहुंचेगी एंबुलेंस, सेवा का शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल में पशु चिकित्सा वाहन सेवा का आज शुभारंभ हो गया। यह शुभारंभ वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल ने किया। इस मौके पर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह और डीआईजी विपिन मिश्रा भी मौजूद रहे। बांदा में 7, चित्रकूट में 5 और हमीरपुर में 4 वाहन बताया जाता है कि चित्रकूटधाम मंडल में कुल 19 मोबाइल सचल पशु चिकित्सा वाहनों को संचालन होगा। इनमें से बांदा जिले में 7, चित्रकूट में 5, हमीरपुर में 4 और महोबा में 3 वाहन रहेंगे। ये भी पढ़ें : ‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली प्रथम चरण में सभी जिलों के लिए 2-2 वाहनों मिल चुके हैं। बाकी वाहन भी जल्द ही मिल जाएंगे। बताते हैं कि इन वाहनों का रूट निर्धारित किया जाएगा। साथ ही एक टोल फ्री नंबर-1962 भी है। इस नंबर पर एक काल करने पर वाहन बी...
पूर्व पालिकाध्यक्ष के साथ यूपी-एमपी में गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम

पूर्व पालिकाध्यक्ष के साथ यूपी-एमपी में गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा नेत्री एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद जैन के साथ अखंड हिन्द फौज गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बांदा, चित्रकूट के साथ-साथ प्रतापगढ़, बनारस, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज,नैनी, चित्रकूट, बांदा, सुल्तानपुर की छात्राएं भी शामिल रहीं। इन छात्राओं ने सिद्ध क्षेत्र उनाव बाला जी सुर्य मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही इन स्थानों की महत्ता को भी समझा और जाना। स्मृति चिह्न भी भेंट किया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया। यह स्मृति चिह्न भाई राजीव पटेल की ओर से भेंट किया गया। ये भी पढ़ें : यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला भ्रमण के दौरान छात्राएं सोनागिर सिद्ध क्षेत्र और श्री पीताम्बरा पीठ दतिया (मध्य प्रदेश) भी गईं। वहां ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का निरीक्...