Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

Youth shot himself in Banda, took the step after a dispute with his wife

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद तंग आकर खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं।

पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

घटना का कारण पत्नी से कलह-कलेश बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज रविवार को चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव के रहने वाले अवधेश (40) पुत्र दीवान सिंह ने दोपहर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। उसने ट्यूबवेल पर पहले तमंचे से हवाई फायर किया।

Youth shot himself in Banda, took the step after a dispute with his wife

इसके बाद दूसरी गोली अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर चलाई। गोली लगते ही खून से लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर पास में काम कर रहे रामआश्रय मौके पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें : ज्यादा शराब ने ली जान, झाड़-फूंक कराते रहे परिजन-डाक्टरों ने किया मृत घोषित

थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने एंबुलेंस के जरिए घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि पत्नी से उनका विवाद चल रहा था।

Youth shot himself in Banda, took the step after a dispute with his wife

पत्नी चांदनी नाराज होकर अपने भूरागढ़ स्थित मायके चली गई थी। घर में 5 साल की बेटी नंदिनी दादी के साथ अकेले रह रही थी। बताते हैं कि फोन पर अवधेश से पत्नी से घर आने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में तंग आकर व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति पत्नी के बीच विवाद का बताया का है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Breaking : बारातियों की बस पलटने से 5 की मौत, 17 लोग घायल

ये भी पढ़ें : दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गई थी घूमने-पांच गिरफ्तार