समरनीति न्यूज, चित्रकूट : मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में एक नाबालिग लड़की से नाव में पांच लोगों ने गैंगरेप किया। यह लड़की अपने प्रेमी के साथ घूमने निकली थी। इसी बीच पांच लोग उसे नाव में बैठाकर ले गए। फिर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। किसी तरह वापस पहुंची पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेजा जा रहा है।
भरतघाट के पास घटना से सनसनी
जानकारी के अनुसार गैंगरेप की यह वारदात चित्रकूट (एमपी) जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के भरत घाट के पास हुई। बताते हैं कि नयागांव क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की घर से अपने नाबालिग दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी।
काफी की मिन्नतें, नहीं माने आरोपी
दोनों बीती देर शाम को रामघाट होते हुए भरत घाट पहुंचे। युवती ने पुलिस को बताया कि इसी बीच भरतघाट पहुंचने पर पांच युवक उन लोगों को मिले और बातचीत करने लगे। फिर बहला-फुसलाकर पांचों उन लोगों को नाव में ले गए। एक पास एक स्थान पर ले गए। वहां उनमें से एक उसके दोस्त किशोर को दूसरी जगह ले गया। बाकी वहीं मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : समरनीति कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह, बोले- ट्रिपल इंजन सरकार बदलेगी बांदा की तस्वीर
युवती का कहना है कि फिर पांचों ने मिलकर नाव में उससे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसने आरोपियों से ऐसा न करने की काफी मिन्नतें की, लेकिन वे नहीं माने। पांचों ने उसके साथ दरिंदगी की।
लड़की का नाबालिग दोस्त भी पुलिस के पास
युवती ने कहा कि पांचों घाट में नाव चलाने वाले नाविक हैं। बताते हैं कि देर रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को सुबह करीब 4 बजे मिली। सीओ चित्रकूट आशीष जैन का कहना है कि मौके पर तत्काल पुलिस टीम पहुंचीं। इतना ही नहीं पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। लड़की का नाबालिग दोस्त भी पुलिस के ही पास है। गैंगरेप की घटना में शामिल पांचों युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : 9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत