Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर..

BJP leader's daughter shot herself in Jalaun, read full news

समरनीति न्यूज, कानपुर : जालौन में भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ा लिया। 12वीं पास करने वाली युवती ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। छात्रा ने घर में बने स्टडी रूम में यह आत्मघाती कदम उठाया। पिता का कहना है कि एग्जाम में कम नंबर की वजह से बेटी डिप्रेशन में थी और इसीलिए उसने यह कदम उठाया है।

भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं पिता

जानकारी के अनुसार जालौन के शांतिनगर के रहने वाले राजेंद्र शर्मा उर्फ कल्लू पहलवान भाजपा के नगर उपाध्यक्ष हैं। झांसी रोड पर उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलती है। बताते हैं कि उनकी बेटी साक्षी शर्मा उर्फ निक्की (18) ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसने के लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग स्टडी रूम की ओर दौड़कर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : यह है सीएम योगी का कानपुर-बांदा और चित्रकूट का पूरा कार्यक्रम..  

दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला गया। अंदर के हालात देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। खून से लतपत साक्षी का शव पड़ा था। पास में पिता का रिवाल्वर पड़ा था। उसके पिता का कहना है कि बेटी ने इसी साल यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। केमिस्ट्री में उसके नंबर कम आए थे। इसलिए वह डिप्रेशन में थी। कई बार खुद को खत्म करने की बातें करती थी।

ये भी पढ़ें : UPNews : आजम खान के करीबी रिटायर्ड CO आले हसन गिरफ्तार, ये हैं आरोप..