Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सीएम योगी, बोले- आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा बुंदेलखंड

CM Yogi said in Banda, today Bundelkhand is touching new heights of development

समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा में भी मतदान होना है। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को बांदा पहुंचे। यहां शहर के जीआईसी कालेज के मैदान में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इससे पहले महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

जीआईसी मैदान में जनसभा को किया संबोधित

जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए दो चीजें बहुत जरूरी हैं। एक विकास और दूसरा माफियाराज पर नियंत्रण। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर..

यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे फर्राटें भर रहा है। सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरूआत महर्षि बाम की पावन धरा को नमन करने के साथ किया। कहा कि 2017 में पहली बार बांदा आए थे। तब यहां के हालात अच्छे नहीं थे। पानी के लिए घोर संकट था।

कहा, अब यहां की बीहड़-बंजर की समस्याएं खत्म

आज चार महीने बाद हर जल में पानी पहुंचने वाला है। कहा कि अब यहां की बंजर और बीहड़ की समस्याएं खत्म हो गईं हैं। यहां का व्यापारी, बेटियां और हर व्यक्ति चिंता में था कि क्या कभी हमारे भी दिन आएंगे। आज ऐसा नहीं है। विकास तेजी से हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कि यहां के संसाधनों में डकैती डालने की छूट किसी को नहीं देंगे। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस मौके पर सभी सांसद, विधायक और प्रत्याशियों के अलावा संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?