Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda body elections

बांदा निकाय रिजल्ट : 4 पर बीजेपी, दो पर सपा, 1-1 पर कांग्रेस-निर्दलीय जीते

बांदा निकाय रिजल्ट : 4 पर बीजेपी, दो पर सपा, 1-1 पर कांग्रेस-निर्दलीय जीते

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज आ गए। बांदा नगर पालिका में बीजेपी की मालती गुप्ता बासू ने अपनी जीत दर्ज कराई। वहीं अतर्रा और मटौंध और बिसंडा में भी बीजेपी ने बाजी मारी है। इस तरह चार सीटों पर बीजेपी जीती है। वहीं बांदा की बबेरू और नरैनी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। तिंदवारी में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। तिंदवारी में भाजपा हारी जिले की ओरन नगर पंचायत में कांग्रेस जीती है। सभी दलों के बीच कांटे की टक्कर हुई। जिले में आज चार जगहों पर मतगणना हुई। बांदा मंडी समिति के अलावा बबेरू, नरैनी, अतर्रा में मतगणना केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मतगणना स्थल का दौरा करते रहे। ये भी पढ़ें : कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार कांग्रेसियों में जश्न....
बांदा में सीएम योगी, बोले- आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा बुंदेलखंड

बांदा में सीएम योगी, बोले- आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा बुंदेलखंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बांदा में भी मतदान होना है। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को बांदा पहुंचे। यहां शहर के जीआईसी कालेज के मैदान में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इससे पहले महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जीआईसी मैदान में जनसभा को किया संबोधित जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए दो चीजें बहुत जरूरी हैं। एक विकास और दूसरा माफियाराज पर नियंत्रण। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया, पढ़िए ! पूरी खबर.. यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे फर्राटें भर रहा है। सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरू...
बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी मालती गुप्ता ने किया जनसंपर्क

बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी मालती गुप्ता ने किया जनसंपर्क

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी मालती गुप्ता अपने समर्थकों के साथ लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। शहर के इंदिरानगर, परशुराम तालाब, बाबा तालाब, मर्दननाका, बलखंडीनाका, गायत्रीनगर, सर्वोदय नगर, कालूकुआं और अन्य इलाकों में बीजेपी प्रत्याशी ने पहुंचकर जनसंपर्क किया। बीजेपी प्रत्याशी के पति रामकिशुन गुप्ता बासू भी पत्नी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। उनके समर्थन में बीजेपी के बाकी नेता भी प्रचार में जुटे हैं। बताते चलें कि यूपी निकाय चुनाव 2023 के लिए इस बार 11 मई को बांदा में भी दूसरे चरण में मतदान होना है। ये भी पढ़ें : बिंदुवार पढ़िए ! बांदा DM के निष्पक्ष चुनाव के लिए ये सख्त निर्देश.. ये भी पढ़ें : दरिंदगी : नाव में नाबालिग से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गई थी घूमने-पांच गिरफ्तार     ...
बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी आराधना का डोर-टू-डोर जनसंपर्क जारी

बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी आराधना का डोर-टू-डोर जनसंपर्क जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के इंदिरा नगर वार्ड-31 से आराधना सिंह का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान जारी है। बिना शोर-शराबे और भीड़भाड़ के निर्दलीय प्रत्याशी आराधना अपना प्रचार कर रही हैं। घर-घर जाकर वोटरों से मिलकर उनतक अपनी बातें पहुंचा रही हैं। आराधना का कहना है कि उनका मकसद लोगों तक यह बात पहुंचाना है कि किस तरह वह चुनाव जीतने के बाद उनके लिए काम करेंगी। जन समस्याओं का निस्तारण करेंगी। इस दौरान उनके साथ अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं। बताते चलें कि बांदा में 11 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?   https://samarneetinews.com/banda-body-why-suddenly-in-headlines-aradhana-singh-candidate-from-indiranagar-ward/...
बांदा : सपा प्रत्याशी गीता साहू ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता साहू ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका से सपा प्रत्याशी गीता साहू का जनसंपर्क अभियान जारी है। सुबह और शाम लगातार लोगों से गीता साहू अपने समर्थकों के साथ जाकर मिल रही हैं। उनसे जीत के लिए आशीर्वाद मांग रही हैं। सपा प्रत्याशी के साथ महिला समर्थक भी बड़ी संख्या में रहती हैं। खुटला, बांबेश्वर पहाड़ और छोटी बाजार सपा प्रत्याशी अपने पति मोहन साहू और समर्थकों के साथ शहर के खुटला, बांबेश्वर पहाड़, छोटी बाजार और कैलाशपुरी में पहुंचीं। इसके अलावा राहुनिया, मर्दननाका, खाईंपार में भी जनसंपर्क किया। सपा प्रत्याशी ने कहा कि उनके पति ने विकास के जो कार्य कराए हैं। उनको आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दीजिए। वह कई मुस्लिम परिवारों से भी मिलीं। ये भी पढ़ें : 9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत  ...
बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय आराधना का सादगीपूर्ण प्रचार जारी

बांदा निकाय चुनाव : निर्दलीय आराधना का सादगीपूर्ण प्रचार जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के इंदिरानगर वार्ड-31 से निर्दलीय प्रत्याशी आराधना सिंह का सादगीपूर्ण ढंग से प्रचार जारी है। वह खुद घर-घर जाकर महिलाओं से बात कर रही हैं। उनको अपने चुनाव का पंपलेट दे रही हैं। साथ ही बता रही हैं कि वह चुनाव में जीतेंगी तो वार्ड के लिए क्या करने वाली हैं। कैसे क्षेत्र के विकास के लिए अपना योगदान देंगी। बताते चलें कि आराधना हाई क्वालीफाइड प्रत्याशी हैं जिन्होंने नोएडा और लखनऊ में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उच्च शिक्षा के बावजूद समाजसेवा के सबसे निचले पायदान सभासद का चुनाव लड़ने को लेकर इस समय चर्चा का विषय बनी हैं। ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : आखिर क्यों सुर्खियों में छाईं सभासद प्रत्याशी आराधना..?  ...
बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा

बांदा निकाय चुनाव : ‘कौन चलाएंगे पालिका’..?, ‘लड़ते ही रह जाएंगे ये..’, किनकी होती जमानत जब्त..’, मतदाताओं की चर्चा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बांदा नगर पालिका को लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान तेज हो चुका है। सब अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं। कुछ प्रत्याशी धन-बल के दम पर अपनी जीत के सपने संजोए हैं तो कुछ जातीय समीकरणों के आधार पर जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं। सभी के साथ कुछ प्लस प्वाइंट हैं तो कुछ निगेटिव प्वाइंट भी हैं। वहीं दूसरी तरफ मतदाताओं के मन में कई तरह के सवाल चल रहे हैं। शहर के चौराहों और नुक्कड़ों पर मतदाताओं के बीच खूब चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल, इन चर्चाओं के बीच से ही मतदाता के मन की बातें निकलकर सामने आती हैं। इन्हीं बातों पर मतदाता अपने प्रत्याशियों को परखता है। धन-बल वालों से दूरी बनाने के मूड में मतदाता अबकी बार मतदाताओं के बीच चर्चाएं भी बड़ी जबरदस्त हैं। एक पार्टी के प्रत्याशी को लेकर मतदाताओं का कहना है कि इन्हें जीता दिया तो पालिका दूसरे लोगों के हाथ में आ ...
बांदा निकाय : सपा में भी कम नहीं अंदरूनी खींचतान, ओवर कांफिडेंस में पार्टी के नेता

बांदा निकाय : सपा में भी कम नहीं अंदरूनी खींचतान, ओवर कांफिडेंस में पार्टी के नेता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकल फेस वेल्यू पर होने वाले निकाय चुनावों को लेकर बांदा में सरगर्मियां तेज हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी  ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। जैसे, नगर पालिका पर काबिज रही समाजवादी पार्टी में भी अंदरूनी खींचतान कम नहीं है। हालांकि, यह खींचतान तो पुरानी है, लेकिन इसकी ताजा वजह पार्टी द्वारा टिकटों की अदला-बदली को माना जा रहा है। पहले एक को टिकट दिया, फिर दूसरे को। दूसरे का काटकर फिर पहले वाले को दे दिया गया। इस अदला-बदली से पार्टी में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई। सपा के लिए न पहले वाले हालात और न समीकरण बताते चलें कि पिछले चुनावों में समाजवादी पार्टी बांदा नगर पालिका का चुनाव जीती थी। हालांकि, बाद में राज्यपाल ने नगर पालिका अध्यक्ष को आरोपों के चलते बर्खास्त कर दिया। अब दोबारा सपा ने पूर्व अध्यक्ष की पत्नी को ही मैदान में उतारा है। गौर करने...