Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता साहू ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क

Banda : SP candidate Geeta Sahu's public relations campaign intensifies

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका से सपा प्रत्याशी गीता साहू का जनसंपर्क अभियान जारी है। सुबह और शाम लगातार लोगों से गीता साहू अपने समर्थकों के साथ जाकर मिल रही हैं। उनसे जीत के लिए आशीर्वाद मांग रही हैं। सपा प्रत्याशी के साथ महिला समर्थक भी बड़ी संख्या में रहती हैं।

खुटला, बांबेश्वर पहाड़ और छोटी बाजार

सपा प्रत्याशी अपने पति मोहन साहू और समर्थकों के साथ शहर के खुटला, बांबेश्वर पहाड़, छोटी बाजार और कैलाशपुरी में पहुंचीं। इसके अलावा राहुनिया, मर्दननाका, खाईंपार में भी जनसंपर्क किया। सपा प्रत्याशी ने कहा कि उनके पति ने विकास के जो कार्य कराए हैं। उनको आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दीजिए। वह कई मुस्लिम परिवारों से भी मिलीं।

ये भी पढ़ें : 9 मई CM Yogi के बांदा आने की पूरी संभावना, स्वतंत्र देव सिंह ने दिए संकेत