Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा अभिलाषा ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

in Banda 10th class girl student hanged herself on small matter, there was chaos in family

समरनीति न्यूज, बांदा : जरा सी बात पर 10वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बांदा जिले के तिंदवारी की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बेंदा चौकी के बेंदा मजरा मुड़िया देव की रहने वाले अभिलाषा पुत्री शिवकरन निषाद 10वीं की छात्रा है।

15 साल की छात्रा अभिलाषा

15 साल की अभिलाषा को उसकी मां कुसमा देवी ने बिना बताए 50 रुपए लेने पर डांट दिया था। झुब्ध होकर देर छात्रा ने रात दुप्पटे से फांसी लगा ली। छात्रा का शव घर के पीछे नीम के पेड़ से लटकता मिला।

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार थमा, अब 11 मई को 38 जिलों में मतदान

परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा मुड़िया देव में एक स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। वह 5 बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। बताते हैं कि छात्रा ने कपड़े सिलवाने के लिए घर में रखे 50 रुपए बिना बताए ले लिए थे। इसपर मां ने उसे डांट दिया। इससे आहत होकर उसने जान दे दी।

ये भी पढ़ें : बांदा : सपा प्रत्याशी गीता ने पति मोहन साहू के साथ प्रचार के अंतिम दिन किया रोडशो 

बांदा : सपा प्रत्याशी गीता ने पति मोहन साहू के साथ प्रचार के अंतिम दिन किया रोडशो